24 फरवरी से Realme Days Sale में सस्ते में खरीद सकेंगे 32, 43 और 55 इंच के Smart TV
Days Sale: आपका भी अगर नया LED TV या फिर कह लीजिए खरीदने का प्लान है और आप सेल का इंतजार कर रहे हैं तो बता दें कि 24 फरवरी से रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट रियलमी डॉट कॉम पर शुरू होने वाली है। सेल के दौरान वैसे तो कई प्रोडक्ट्स पर ग्राहकों को छूट मिलेगी लेकिन हम आज आप लोगों को सेल में कौन-कौन से टीवी मॉडल्स पर डिस्काउंट मिलेगा इस बात की जानकारी देंगे। आइए जानते हैं कि सेल के दौरान 32 इंच, 43 इंच और 55 इंच के टीवी मॉडल्स पर मिलेगी आपको कितने रुपये की छूट। 32 inch Price in Indiaअगर आपका बजट 15 हजार रुपये से कम है तो आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि सेल के दौरान इस रियलमी टीवी मॉडल पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी, डिस्काउंट के बाद इस टीवी मॉडल को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। अभी यह टीवी 14,999 रुपये की कीमत के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। टीवी की कुछ अहम खासियतों की बात करें तो यह बेजल-लेस अल्ट्रा ब्राइट एलईडी डिस्प्ले, क्रोमा बूस्ट पिक्चर इंजन, 24 वॉट क्वाड स्टीरियो स्पीकर्स, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, गूगल असिस्टेंट और 64 बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है। Price in Indiaआप यदि 25 हजार रुपये से कम का बजट लेकर चल रहे हैं तो आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इस टीवी मॉडल को Realme Sale के दौरान 1,000 रुपये की छूट के बाद 22,999 रुपये में बेचा जाएगा। अभी यह टीवी 23,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। टीवी की कुछ अहम खासियतों की बात करें तो इस टीवी में भी 32 इंच वाले टीवी के समान ही फीचर्स आपको देखने को मिलेंगे। 55 inch Realme Android Tv Price in Indiaआप घर या फिर ऑफिस के लिए बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि 24 फरवरी से शुरू होने वाली इस रियलमी सेल के दौरान इस टीवी को 3 हजार रुपये की छूट के बाद 42,999 रुपये के बजाय 39,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह दुनिया का और Realme ब्रांड का पहला स्मार्ट SLED टीवी मॉडल है। इस टीवी में सिनेमैटिक डिस्प्ले है और यह क्वाड-कोर चिपसेट से लैस है। 24 वॉट क्वाड स्टीरियो स्पीकर इस टीवी मॉडल में मिलते हैं जो डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं।
from https://ift.tt/2ZMRny2 https://ift.tt/3kS2UVw