Top Story

बस थोड़ा इंतजार, आने वाला है Realme का धांसू ईयरबड्स, इस बार कुछ खास होगा

नई दिल्ली।ट्रू वायरलेस स्टीरियो यानी ईयरबड्स और वायरलेस ईयरफोन्स कैटिगरी में अपने नए और किफायती प्रोडक्ट्स से जलवा बिखेरने वाली कंपनी Realme भारत में जल्द ही नया Earbuds लॉन्च करने वाली है, जो लुक और स्पेसिफिकेशंस के मामले में शानदार होने वाला है। रियलमी के इस नए ईयरबड्स की सबसे खास बात ये होने वाली है कि इसे दुनिया के पॉप्युलर बैंड The Chainsmokers के कलाकारों के साथ म्यूजिकल कॉलैबरेशन के जरिये बनाया जाएगा, जिसमें साउंड क्वॉलिटी और डिजाइन का खास खयाल रखा जाएगा। जिस तरह सैमसंग के स्मार्टफोन्स और ईयरबड्स पर BTS की छाप दिखती है, वैसे ही रियलमी के अपकमिंग ईयरबड्स पर द चेनस्मोकर बैंड की छाप दिखेगी। ये भी पढ़ें- फीचर्स होंगे खासRealme के अगले ईयरबड्स के बारे में एक और बात जो खास होने वाली है, वो ये है कि इसे ANC यानी Active Noise Cancelling सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। पॉप्युलर टिप्स्टर ईशान अग्रवाल ने ट्वीट कर बताया है कि Realme TWS earbuds EDM pop-duo The Chainsmokers के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया जाएगा। इसे ‘Noise off, Realme on’ स्लोगन के साथ पेश किया जाएगा। 91mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, रियलमी का अपकमिंग ईयरबड्स पिछले साल लॉन्च Realme Buds Air Pro का सक्सेसर माना जा रहा है। ये भी पढ़ें- इस साल बहुत कुछ आने वाला है...रियलमी आने वाले समय में Realme Buds Q2 और Realme Buds Air 2 को लॉन्च करने की तैयारियों में लगी हुई है। हालांकि, भारत में इन प्रोडक्ट्स को कब लॉन्च किया जाएगा, इसके बारे में अब तक जानकारी नहीं दी गई है। रियलमी के अधिकारियों ने बीते दिनों बताया था कि कंपनी ने साल 2021 के लिए खास तैयारियां की हैं और इस साल भारत में 100 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स आने वाले हैं। फिलहाल आपको बता दूं कि रियलमी भारत में सबसे तेज गति से ग्रो करने वाला ब्रैंड है और इसके मिड रेंज स्मार्टफोन्स के साथ ही ईयरबड्स और स्मार्ट वियरेबल्स की काफी ज्यादा डिमांड है। ये भी पढ़ें-


from https://ift.tt/3aWDJxA https://ift.tt/3kS2UVw