ऑफर्स! 32 इंच से 65 इंच तक के TV मॉडल्स पर बंपर डिस्काउंट, होगी 1,39,991 रुपये की बचत
Smart Tv on Flipkart: ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर टीवी मॉडल्स बेहद ही कम कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, 32 इंच स्क्रीन साइज वाला टीवी हो या फिर बड़ी स्क्रीन वाला 65 इंच का टीवी मॉडल। हम आज आप लोगों को ऐसे Android Tv मॉडल्स के बारे में जानकारी देंगे जो 46 प्रतिशत से 60 प्रतिशत तक की छूट के साथ आपको फ्लिपकार्ट पर मिल जाएंगे। 32 inch iFFALCON by TCL Smart TV (32F2A)यह एचडी रेडी टीवी है और इसका रिजॉल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल, साउंड आउटपुट 16 वॉट और 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, गूगल असिस्टेंट के अलावा Netflix, Disney+Hotstar और Youtube सपोर्ट करता है। टीवी एचडीआर 10, माइक्रो डिमिंग, डॉल्बी ऑडियो, बिल्ट-इन स्टीरियो बॉक्स स्पीकर आदि कई फीचर्स दिए गए हैं। टीवी में 1.5 जीबी रैम के साथ 8 जीबी स्टोरेज है, इस टीवी मॉडल को ग्राहक 46 प्रतिशत की छूट के बाद 14,490 रुपये (एमआरपी 26,990 रुपये) में खरीद सकते हैं। इसका मतलब टीवी एमआरपी से 12,500 रुपये सस्ते में मिल रहा है। 32 inch Micromax Android TV (32TA6445HD)देसी कंपनी माइक्रोमैक्स का यह टीवी मॉडल 20 वॉट साउंड आउटपुट, 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1366 x 768 पिक्सल रिजॉल्यूशन, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, गूगल असिस्टेंट, नेटफ्लिक्स, डिजनी प्लस हॉटस्टार और यूट्यूब ऐप सपोर्ट के साथ आता है। बता दें कि टीवी का रिमोट वॉइस असिस्टेंट के साथ आता है। इस टीवी मॉडल को 46 प्रतिशत की छूट के बाद 14,999 रुपये (एमआरपी 27,990 रुपये) में बेचा जा रहा है। इसका मतलब टीवी एमआरपी से 12,991 रुपये सस्ते में मिल रहा है। 42 inch Coocaa Full HD LED Smart Android TV (42S6G)इस फुल एचडी टीवी का रिजॉल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल, 16 वॉट साउंड आउटपुट, 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, नेटफ्लिक्स, डिजनी प्लस हॉटस्टार और यूट्यूब के अलावा 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है। बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, ए प्लस ग्रेड पैनल के साथ आता है। टीवी मॉडल पर 63 प्रतिशत की छूट मिल रही है, डिस्काउंट के बाद इस टीवी मॉडल को 17,999 रुपये (एमआरपी 48,990 रुपये) में खरीदा जा सकता है। इसका मतलब टीवी एमआरपी से 30,991 रुपये सस्ते में मिल रहा है। 50 inch PHILIPS 6600 Ultra HD (4K) LED Smart TV (50PUT6604/94)आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ये टीवी मॉडल 3840 x 2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन से लैस है, इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज और साउंड आउटपुट 20 वॉट है। टीवी नेटफ्लिक्स और यूट्यूब ऐप सपोर्ट करता है। टीवी को 63 प्रतिशत की छूट के बाद 38,999 रुपये (एमआरपी 1,05,990 रुपये) में बेचा जा रहा है। एक बात जो गौर करने वाली है वह यह है कि टीवी Linux बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसका मतलब टीवी एमआरपी से 66,991 रुपये सस्ते में मिल रहा है। 65 inch Iffalcon V2A QLED Ultra HD (4K) Smart Android TV (65V2A) 30 वॉट साउंड आउटपुट, 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 3840 x 2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, गूगल असिस्टेंट, Disney Plus Hotstar, Netflix और यूट्यूब सपोर्ट करता है। टीवी एचडीआर प्रो, 4K UHD रिजॉल्यूशन, माइक्रो डिमिंग, 2.5 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज, डॉल्बी एंड डीटीएस जैसे कमाल के फीचर्स दिए गए हैं। टीवी मॉडल पर 60 प्रतिशत की छूट मिल रही है, डिस्काउंट के बाद इस टीवी को 89,999 रुपये (एमआरपी 2,29,990 रुपये) में मिल रहा है। इसका मतलब टीवी एमआरपी से 1,39,991 रुपये सस्ते में मिल रहा है।
from https://ift.tt/3mzOU4Q https://ift.tt/3kS2UVw