बाहर निकले राजपूत, मुगलों के हथियार...टीपू की तलवार, देखकर रह जाएंगे दंग
नई दिल्लीआजादी की 75वीं सालगिरह के मौके पर लाल किले में देश के ऐतिहासिक हथियारों की झलक देखने को मिलेगी। नेशनल म्यूजियम की तरफ से अपने हथियार और आर्मरी सेक्शन को 17वीं शताब्दी के ऐतिहासिक लाल किले में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। इसमें अलग-अलग तरह के हथियारों के साथ ही कुल 600 ऐतिहासिक चीजें शामिल हैं। आइये नजर डालते हैं कि इनमें क्या खास है...नेशनल म्यूजियम ने अपने हथियारों और आर्मर सेक्शन को लाल किले के एक बैरक में शिफ्ट करने का फैसला किया है। ऐसा देश की आजादी के 75 साल पूरा होने के मौके पर किया जाएगा। इसमें 16 वीं से 19 वीं शताब्दी के हथियारों को प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा।

नई दिल्ली
आजादी की 75वीं सालगिरह के मौके पर लाल किले में देश के ऐतिहासिक हथियारों की झलक देखने को मिलेगी। नेशनल म्यूजियम की तरफ से अपने हथियार और आर्मरी सेक्शन को 17वीं शताब्दी के ऐतिहासिक लाल किले में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। इसमें अलग-अलग तरह के हथियारों के साथ ही कुल 600 ऐतिहासिक चीजें शामिल हैं। आइये नजर डालते हैं कि इनमें क्या खास है...
16वीं से 19वीं शताब्दी तक के हथियार

लाल किले में नेशनल म्यूजियम से लाए जाने वाले हथियारों में 16वीं से 19वीं शताब्दी तक के हथियार शामिल हैं। उमें राजपूतों और मुगलों के हथियारों के साथ ही टीपू सुल्तान की मशहूर तलवार, औरंगजेब का कवच भी शामिल हैं। इसमें शील्ड, स्पीयर्स और सिर की सुरक्षा के लिए पहना जाने वाला कवच भी शामिल है।
ऐतिहासिक चीजों को लाल किला भेजने की तैयारी

म्यूजियम के एक सूत्र ने खुलासा किया कि कर्मचारी प्रयोगशाला में ऐतिहासिक चीजों की सफाई, टैगिंग, किले में शिफ्ट किए जाने वाले कीमती वस्तुओं को पैकिंग करने में व्यस्त है।
तीन हजार साल के हथियारों का इतिहास

नेशनल म्यूजियम की तरफ से देश में हथियारों के तीन हजार साल के इतिहास को दर्शाया जाएगा। लालकिले में यह म्यूजियम सीएमपी बैरक के दूसरी मंजिल पर होगा। यह करीब 50 हजार वर्गफीट में फैला हुआ है।
जम्मू और कश्मीर के इतिहास पर गैलरी

नेशनल म्यूजियम बैरक में दो अन्य रिपॉजिटरी स्थापित करने की भी योजना बना रहा है। इनमें से एक जम्मू और कश्मीर के इतिहास पर और दूसरा 1857 से 1947 तक भारत के स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित होगा।
from https://ift.tt/3wET53K https://ift.tt/2EvLuLS