Top Story

जानें डुअल डिस्प्ले वाले फ्लैगशिप फोन Mi 11 Ultra का Mi Band 5 से क्या है कनेक्शन?

नई दिल्ली।पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी शाओमी (Xiaomi) आगामी 23 अप्रैल को भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, जिसमें डुअल डिस्प्ले सेटअप देखने को मिलेगा। इस फोन के रियर में कैमरा सेटअप के साथ ही एक और डिस्प्ले देखने को मिलेगा, जिसमें यूजर नोटिफिकेशंस के साथ ही अन्य कई फीचर्स देख सकते हैं। खबर आ रही है कि एमआई 11 अल्ट्रा का रियर डिस्प्ले Mi Band 5 के डिस्प्ले जैसा होगा, जिससे लोगों में जानने की उत्सुकता है कि क्या शाओमी के सबसे महंगे स्मार्टफोन का कंपनी के फिटनेस बैंड से इस तरह का कनेक्शन होने वाला है? आज हम आपको बताएंगे कि एमआई 11 अल्ट्रा का रियर डिस्प्ले आखिरकार कैसा है और इसका लाभ क्या है? ये भी पढ़ें- रियर डिस्प्ले में क्या कुछ होगा खास?जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया है कि डुअल डिस्प्ले वाले शाओमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 11 Ultra के रियर में 1.1 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसमें टाइम, कॉल अलर्ट, बैटरी पर्सेंटेज, नोटिफिकेशंस समेत कई फीचर्स का लाभ उठा सकते हैं। अब Xiaomi के सीईओ Lei Jun ने बताया है कि Mi 11 Ultra का रियर डिस्प्ले Mi Band 5 के डिस्प्ले जैसा होगा, जो कि पिछले साल लॉन्च किया गया था। एमआई बैंड 5 की भारत समेत अन्य देशों में बंपर बिक्री होती है और जल्द ही कंपनी इसका अपग्रेडेड वर्जन Mi Band 6 लॉन्च करने वाली है। ये भी पढ़ें- इतने में हो सकता है लॉन्च...उम्मीद की जा रही थी कि एमआई 11 अल्ट्रा का रियर डिस्प्ले काफी अडवांस होगा, लेकिन जिस तरह की खबर आई है, उससे शायद उनलोगों को निराशा होगी, जो शाओमी के इस डुअल डिस्प्ले वाले पहले फोन के रियर डिस्प्ले से काफी ज्यादा उम्मीद लगाए बैठे थे। हालांकि, इससे कंपनी को निश्चित रूप से फायदा होगा और प्रोडक्शन कॉस्ट कम होगा। भारत में एमआई 11 अल्ट्रा की संभावित शुरुआती कीमत के बारे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसके बेस बेरिएंट को भारत में 70 हजार रुपये तक के रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। ये भी पढ़ें- Mi 11 Ultra की खास बातेंMi 11 Ultra की संभावित खूबियों की बात करें तो इसमें 6.81 इंच का 2K WQHD+ E4 AMOLED क्वॉड कर्व्ड फ्रंट डिस्प्ले और 1.1 इंच का रियर डिस्प्ले है। इस फोन को शाओमी 120Hz डिस्प्ले रिफ्रेश रेट के साथ पेश करने वाली है। 12 जीबी रैम और 256 जीबी तक के स्टोरेज में इस फोन को Android 11 के MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस करके लॉन्च किया जा सकता है। Qualcomm Snapdragon 888 SoC प्रोसेसर वाले इस फोन में 5,000mAh की बैटरी होगी, जो 67W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग के साथ ही 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करेगी। Mi 11 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिखेगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 50 MP का और फिर 48-48 मेगापिक्सल के दो और कैमरे हैं। इस फोन में 20 MP का सेल्फी कैमरा है। ये भी पढ़ें-


from https://ift.tt/3rUJdzd https://ift.tt/3kS2UVw