Monsoon Prediction 2021 : गुड न्यूज- लगातार तीसरे साल इस बार भी 'सामान्य' रहेगा मॉनसून, स्काइमेट की भविष्यवाणी

नई दिल्ली मॉनसून () को लेकर देश के लिए अच्छी खबर है। लगातार तीसरे साल इस बार देश में सामान्य मॉनसून (Normal ) रह सकता है। मौसम से जुड़े पूर्वानुमान बताने वाली निजी एजेंसी ‘स्काइमेट वेदर’ ने मंगलवार को कहा कि जून से सितंबर के दौरान देश में 75 प्रतिशत से अधिक वर्षा का योगदान देने वाला दक्षिण-पश्चिम मॉनसून इस साल सामान्य रहेगा। स्काइमेट वेदर के अध्यक्ष (मौसम विज्ञान) जी. पी. शर्मा ने कहा कि जून से सितंबर के दौरान वर्षा का लंबे वक्त का औसत (एलपीए) 103 प्रतिशत रहेगा। शर्मा ने कहा, ‘इस तरह, सामान्य मॉनसून रहने की संभावना है।’ शर्मा ने कहा कि ‘सामान्य’ मॉनसून रहने की 60 प्रतिशत संभावना है और ‘सामान्य से ज्यादा’ बारिश की 15 प्रतिशत संभावना है। दीर्घावधि औसत (Longterm Period Average) के हिसाब से 96-104 प्रतिशत के बीच मॉनसून को सामान्य माना जाता है और 103 प्रतिशत वर्षा सामान्य रेंज में सबसे अधिक औसत है। शर्मा ने कहा कि लगातार तीसरे वर्ष 2021 में अच्छा मॉनसून रहेगा। पिछले दो वर्षों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी। भारत में अच्छे मॉनसून का सीधा असर इकॉनमी पर पड़ता है। अच्छे मॉनसून का मतलब इकॉनमी को मजबूती मिलना है। इसकी वजह यह है कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। मॉनसून अच्छा रहने का मतलब है बंपर कृषि पैदावार। इस बार मॉनसून सामान्य रहा तो इकॉनमी को निश्चित तौर पर मजबूती मिलेगी।
from https://ift.tt/3mJ267B https://ift.tt/2EvLuLS