Top Story

असम में हथियारबंद बदमाशों ने ONGC के 3 कर्मचारियों को किया किडनैप

गुवाहाटी असम के शिवसागर जिले में हथियारबंद बदमाशों ने तेल और प्राकृतिक गैस की संस्था ONGC के तीन कर्मचारियों का अपहरण कर लिया। बुधवार की सुबह अज्ञात बदमाशों ने 2 जूनियर इंजिनियर और एक जूनियर टेक्निशन का अपहरण कर लिया। इस संबंध में शिकायत के बाद राज्य पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवसागर जिले की लकवा फील्ड्स में ओएनजीसी की साइट से अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद कर्मचारियों को ओएनजीसी की गाड़ी में ही उठाकर ले गए। बाद में गाड़ी को असम-नागालैंड के बॉर्डर पर निमोनागढ़ के जंगलों के पास लावारिस हालत में पाया गया। ओएनजीसी की तरफ से स्थानीय पुलिस में शिकायत की गई है। असम पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। प्रशासन को भी इस संबंध में सूचना दे दी गई है। ओएनजीसी भी उच्च प्राधिकरण के साथ लगातार संपर्क में है।


from https://ift.tt/3sEQ1kW https://ift.tt/2EvLuLS