Top Story

कोरोना vs वैक्सीन, देखिए दिल थामने वाली है जिंदगी की यह जंग

नई दिल्ली देशभर में अब तक की 9 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी है। हालांकि, चिंता की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 महामारी के 1,26,789 नए मरीज सामने आ गए हैं। एक दिन में नए मरीजों की दृष्टि से यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इस तरह देश में अब कुल 1,29,28,574 लोग से संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि, इनमें 1,18,51,393 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए हैं। यानी, अब भी देश में 9,10,319 लोग कोविड-19 महामारी की चपेट में हैं जिनका इलाज चल रहा है। टेस्टिंग और टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने की दरकार देश में कोविड-19 महामारी के खिलाफ 16 जनवरी से ही टीकाकरण अभियान चल रहा है, लेकिन यह उम्मीद के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। करीब डेढ़ अरब की आबादी में से अब तक सिर्फ 9,01,98,673 लोगों को ही कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा सकी है। यही कारण है कि देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। बुधवार को भी 685 मरीजों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक 1,66,862 कोविड मरीजों का जान भारत में जा चुकी है। कहा जा रहा है कि अगर कोरोना पर जल्द से जल्द काबू पाना है तो टेस्टिंग और टीकाकरण की रफ्तार में बड़े पैमाने पर वृद्धि करनी होगी। आइए जानते हैं कि अभी देश में कोरोना टेस्टिंग और टीकाकरण का अनुपात क्या है...
तारीख जांच टीकाकरण नए केस मौतें
1 अप्रैल 11,13,966 36,71,242 81,466 469
2 अप्रैल 10,46,605 42,65,157 89,129 714
3 अप्रैल 11,66,716 29,25,356 93,249 513
4 अप्रैल 8,93,749 31,25,512 52,847 478
5 अप्रैल 12,11,612 43,00,966 96,982 446
6 अप्रैल 12,08,329 39,66,548 1,15,736 630
7 अप्रैल 12,37,781 31,21,199 1,26,789 685
1 से 2,000 लैब तक का सफर ध्यान रहे कि देश में कोरोना जांच के लिए सिर्फ एक लैब महाराष्ट्र के पुणे में था। पिछले वर्ष जब दुनियाभर में यह महामारी फैली तब भारत को भी इसने अपनी चपेट में ले लिया। उसके बाद देश में कोविड-19 महामारी से निपटने की रणनीति तय हुई और अब देशभर में 2,000 लैब हो गए हैं जहां कोरोना के नमूनों की जांच हो रही है। इस दौरान भारत को अपना स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन (Covaxin) भी विकसित करने में कामयाबी हासिल हो चुकी है। इसके साथ ही, ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन कोवीशील्ड (Covishield) का उत्पादन भी पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) में ही हो रहा है। कहीं दूसरी डोज, कहीं पहली भी नहीं भारत में कोविड-19 महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान का चौथा चरण चल रहा है। 1 मार्च से शुरू हुए चौथे चरण में 45 वर्ष से ऊपर के हर व्यक्ति को कोरोना की वैक्सीन दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली स्थित एम्स जाकर कोवैक्सीन की दूसरी डोज ले ली है। इसी तरह देश में कई लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। हालांकि, कई इलाकों में अभी लोगों को पहली खुराक भी नहीं दी गई है।


from https://ift.tt/3muwQZM https://ift.tt/2EvLuLS