Top Story

इंदौर में लड़के ने प्रेमिका को मारी गोली, सगाई से था नाराज, कहा- न तू बचेगी न मैं जिंदा रहूंगा

इंदौर शहर में एक दिलदहला () देने वाली घटना सामने आई है। सनकी युवक ने घर में बैठी लड़की को परिजनों के सामने गोली () मार दी है। उसके बाद खुद भी गोली से उड़ा लिया है। लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, लड़के (Boyfriend Shot Himself) की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की लॉकडाउन से पहले एक ही जगह पर काम करते थे। घटना इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर की है। इंदिरा नगर में रहने वाली लड़की पर गांधी नगर में रहने वाले नवीन परमार नाम के युवक ने फायरिंग कर दी। लड़की अपने घर में परिजनों के साथ बैठी हुई थी। इसी दौरान बाइक पर नवीन आया और उसने सबसे पहले लड़की को गोली मारी। इसके बाद लड़के ने अपने भी सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है। घर में मौजूद सदस्यों ने घर के अलग-अलग जगह पर जाकर जान बचाई है। इसके बाद जैसे ही नवीन ने अपने सिर पर गोली मारकर आत्महत्या की उसके बाद परिजन घर से बाहर निकले और गंभीर अवस्था में लड़की को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया। पूरे मामले की सूचना छत्रीपुरा पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक और घायल लड़की लॉकडाउन के पहले इंदौर के यशवंत टावर में एक ही जगह पर काम करते थे। इस दौरान दोनों की जान पहचान हो गई, लेकिन लॉकडाउन के चलते लड़की की नौकरी छूट गई तो वह घर पर ही रहती थी और घटना के समय भी वह अपने परिजनों के साथ ही घर में बैठी हुई थी।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/2SfX73p
via IFTTT