Top Story

TRP घोटाला: आरोपी बनाए गए अर्नब गोस्वामी, मुंबई पुलिस ने फाइल की चार्जशीट

मुंबई फर्जी टीआरपी मामले में रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी की मुशिकलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। मुंबई पुलिस ने अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में अर्नब को आरोपी बनाया है। आपको बता दें कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में 9 महीने पहले एफआईआर दर्ज की थी। तत्कालीन पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने बताया था कि इस स्कैम में अर्नब गोस्वामी भी शामिल हैं। पुलिस ने अर्नब समेत पांच लोगों के नाम चार्जशीट में लिया है। अर्नब के अलावा ARG outlier मीडिया(रिपब्लिक टीवी का मालिकाना हक रखने वाले) के चार लोगों के नाम हैं। पुलिस द्वारा अदालत में फ़ाइल की गई 1800 पन्नों की चार्जशीट में इसका जिक्र किया गया है। इस मामले में सह आरोपी के तौर पर सीओओ प्रिया मुखर्जी, शिवेंदु मुलेकर, शिवा सुंदरम का भी नाम है। जिन्हें पहले वांटेड दिखाया गया था। अब तक पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। जिसमें बार्क(BARC) के सीईओ पार्थो दास गुप्ता और रिपब्लिक टीवी सीईओ विकास खानचंदानी भी शामिल हैं।


from https://ift.tt/2TXQ3Ji https://ift.tt/2EvLuLS