Top Story

मूसलाधार बारिश में ढह गई भिंड में जिला जेल की दीवार, मलबे में दबे 22 कैदी

भिंड एमपी के भिंड में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। भिंड जिला जेल में शनिवार की सुबह बैरक नंबर 6 ढह जाने की वजह से उसके अंदर मौजूद 22 कैदी घायल हो गए। हादसा होते ही जेल में भगदड़ मच गई। मौके पर एसपी और कलेक्टर भी पहुंचे। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से दो कैदियों की हालत नाजुक बनी है जिन्हें उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। लगातार हो रही बारिश को जेल में हुए हादसे का कारण माना जा रहा है। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे भिंड जिला जेल की बैरक नंबर 6 अचानक भरभरा कर गिर गई। जिस वक्त बैरक गिरी, उस वक्त इसके अंदर कुल 64 कैदी मौजूद थे। इनमें से 22 कैदी मलबे के नीचे दब गए। बैरक गिरते ही पूरी जेल में भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आनन-फानन में इस बात की सूचना एसपी मनोज सिंह और कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस को भी दी गई। मौके पर एसपी और कलेक्टर पहुंचे और सभी 22 घायलों को पुलिस वाहन से जिला अस्पताल भिंड में भर्ती करवाया गया। यहां 2 कैदियों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। भिंड एसपी और कलेक्टर ने बताया कि इस वक्त भिंड जेल में कुल 255 कैदी बंद हैं। सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। 22 कैदी घायल हुए हैं। उनका उपचार किया जा रहा है। पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3leW5R7
via IFTTT