Top Story

चंद्रयान-3 मिशन के 2022 की तीसरी तिमाही में लॉन्च होने की संभावना : सरकार

नई दिल्लीसरकार ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण 2022 की तीसरी तिमाही में होने की संभावना है। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया, ‘महामारी के दौर में अनलॉक का दौर शुरू होने के बाद अब सामान्य कार्य शुरू होने को देखते हुए चंद्रयान-3 का 2022 की तीसरी तिमाही में प्रक्षेपण होने की संभावना है। चंद्रयान-3 पर कार्य प्रगति पर है।’ उन्होंने बताया कि चंद्रयान-3 के कार्य में आकृति को अंतिम रूप दिया जाना, उप-प्रणालियों का निर्माण, कंसॉलिडेशन, अंतरिक्ष यान स्तरीय विस्तृत परीक्षण और पृथ्वी पर प्रणाली के परफॉर्मेंस के मूल्यांकन के लिए कई विशेष परीक्षण जैसी विभिन्न प्रक्रियाएं शामिल हैं। सिंह ने बताया कि कार्य की प्रक्रिया कोविड-19 महामारी के कारण बाधित हो गई थी। अनलॉक अवधि आरंभ होने के बाद चंद्रयान-3 पर कार्य फिर से आरंभ हो गया और अब यह कार्य संपन्न होने के अग्रिम चरण में है।


from https://ift.tt/2Wj05ph https://ift.tt/2EvLuLS