Top Story

मेहंदी रचे हाथों में हथकड़ी, शादी में शामिल होने आई महिला के साथ दूल्हे ने किया रेप, बहन ने दिया साथ

इंदौर रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला इंदौर (Indore Groom Family Ashamed) में सामने आया है। यहां मामा ससुर के लड़के की शादी पहुंची विवाहिता के साथ दूल्हे ने रेप किया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है। मेहंदी लगे हाथों में पुलिस ने युवक को हथकड़ी पहना दी है। साथ ही उसे जेल भेज दिया है। मेहंदी लगे हाथों में पुलिस ने हथकड़ी पहनाई है। इंदौर के समीप सांवेर थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव की है, जहां अनिल की शादी में शामिल होने के लिए धार निवासी पीड़िता अपने पति के साथ आई थी। वह दूर के रिश्ते में आरोपी की भाभी लगती है। पीड़ित विवाहिता ने अपने पति के साथ सांवेर थाने में पहुंचकर दूल्हे अनिल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि वह सागोर कुटी धार की रहने वाली है। उसके मामा ससुर के लड़के की शादी में जैतपुरा आई थी, जहां दूल्हा बने युवक ने उसकी बहन के साथ मिलकर पीड़िता को बांध दिया। बंद कमरे में आरोपी युवक ने बीती आठ जुलाई को पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं, आरोपी युवक ने घटना के बारे में किसी को नहीं कहने को पीड़िता को बोला है। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में पीड़िता के बयान के आधार पर सांवेर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, जहां पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी भाई बहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। उसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3rsgFib
via IFTTT