Top Story

एमपी में बारिश से कई इलाकों में बाढ़, वीदिशा में पांच सेकंड के अंदर सैलाब में समा गया घर

विदिशा एमपी पर दो दिनों से मानसून मेहरबान है। कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। इसके बाद बाढ़ (Flood In Vidisha) की स्थिति उत्पन्न हो गई है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार की सुबह से बारिश हो रही है। वहीं, विदिशा जिले में बारिश () की वजह से हालात बिगड़ गए हैं। विदिशा के सिरोंज में बाढ़ जैसी स्थिति है। बाजार में पानी भर गया है। साथ ही कैथन नदी में बाढ़ गई है। कैथन नदी के किनारे पर बसे अथाइखेड़ा गांव में पानी घुस गया है। गुरुवार को एक घर पानी में समा गया। नदी के किनारे के करीब बने घर में पानी घुस गया था। पांच सेकंड के अंदर ही घर भर-भराकर पानी में समा गया। वहीं, पास के घरों में मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे घर सैलाब में समा गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं, सीरोंज बाजार में भी पानी भर गया है। दुकानों में पानी घुस गया है। साथ ही सड़क पर खड़ी कारें डूब गई हैं। बारिश नहीं रुकने पर जिले में हालात और बिगड़ सकते हैं। बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को बचाने की कवायद की जा रही है। मौसम विभाग की माने तो अभी एमपी में एक-दो दिनों तक झमाझम बारिश होगी। गौरतलब है कि जुलाई महीने में एमपी में बारिश नहीं हुई थी। 19 जुलाई से एमपी में फिर मानसून सक्रिय होने लगा है। उसके बाद से एमपी के आसमानों में बादलों का डेरा है। प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है। इसके बाद किसानों को भी राहत मिली है। कई जिलों में बारिश नहीं होने की वजह से सूखे के आसार थे। किसानों दोबारा से फसल की बोवनी कर रहे थे।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/2VaD9s0
via IFTTT