Top Story

बैतूल में मिला 'बम्बू पिट वाइपर', महिला को काटा, दक्षिण भारत के सांप को यहां मिलने से लोग हैरान

बैतूल बारिश के मौसम में सांपों की चहलकदमी कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है। ऐसे में उन सांपों से बचना आसान नहीं जो सांप झाड़ियों, पेड़ों की टहनियों की तरह नजर आते हैं। मध्यप्रदेश के बैतूल में ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां हरी बेल की तरह दिखने वाले एक सांप () ने महिला को ऐसा डसा की उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। डसने वाला सांप आमतौर पर दक्षिण और उत्तर पूर्व भारत में नजर आता है, जिसके यहां मिलने से सर्प विशेषज्ञ भी हैरान हैं। दरअसल, बैतूल की दीपिका नरवरिया जब अपने बागीचे में साफ सफाई कर रही थी। तब उन्हें हरे रंग के सांप ने काट लिया। इस सांप के हाथ में काट लेने से लंबा जख्म बन गया। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत सामान्य है। इस सांप के डंसने के बाद उन्होंने सर्प विशेषज्ञ को घर पर बुलाया, जब उसे ढूंढा गया तो वह झाड़ियों में ही बैठा हुआ था। खास बात यह है कि बिल्कुल हरी झाड़ी और बेल की तरह दिखने वाले इस सांप को वहां पहचानना मुश्किल था कि यह बेल है या सांप। सर्प विशेषज्ञ शेख जमाल ने इसे रेस्क्यू कर पकड़ लिया है, जिसे अब जंगल में छोड़ा जाएगा। जमाल भी इस सांप की यहां मौजूदगी से हैरान है। पहली बार मिला है यहां ऐसा सांप उनका कहना है कि उन्होंने बीते 30 सालों में ऐसा सांप यहां नही देखा, जब से वे सांप पकड़ रहे है। जबकि पशु चिकित्सा विशेषज्ञ भी सांप की यहां मौजूदगी से अचरज में है। उनका कहना है कि आमतौर पर यह दक्षिण और उत्तर पूर्व भारत मे मिलता है। इसे बम्बू पिट वाइपर या ग्रीन ग्रास स्नेक भी कहा जाता है। वैसे ये जहरीले नहीं होते। मेंढक और चूहे इनकी खुराक होते हैं। पीड़ित महिला दीपिका नरवरिया कहा कि गार्डन की सफाई करने के दौरान सांप झाड़ियों में छिपा था। मैंने देखा नहीं और डस लिया। उसके बाद महिला तुरंत अस्पताल पहुंची, वहां स्थिति सामान्य है। वहीं, पशु चिकित्सर डॉ मृदुला सिन्हा ने कहा कि आमतौर पर यह दक्षिण और उत्तर पूर्व भारत में मिलता है। इसे बम्बू पिट वाइपर या ग्रीन ग्रास स्नेक भी कहा जाता है। यहां मिलना हैरानी की बात है। इससे लोगों का ज्यादा नुकसान नहीं होता है। इस सांप के काटने के बाद इलाज उपलब्ध है।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3hPmHpL
via IFTTT