पेगासस मामले में कूदे शिवराज, कहा- 'आलू से सोना' निकालने वाले राहुल गांधी की जासूसी क्यों करेंगे

भोपाल पेगासस मामले में केंद्र सरकार का बचाव करने सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM ) मैदान में उतर आए हैं। भोपाल में शिवराज ने इसी मुद्दे पर मीडिया को बात करने के लिए अपने आवास पर बुलाया। सीएम ने कहा कि विदेशी ताकतें और कांग्रेसी मित्र भारत की ताकत को पचा नहीं पा रहे हैं। संसद के मानसून सत्र से एक दिन पहले इस मामले को लाया गया और देश के विकास के लिए जो 17 विधेयक हैं, उन पर चर्चा बाधित हो जाए। शिवराज ने कहा कि सदन में नए मंत्रियों का परिचय भी कांग्रेस ने नहीं होने दिया। हम सूचिता की राजनीति में भरोसा रखते हैं। राष्ट्र हमारे लिए प्रथम है लेकिन कांग्रेस में परिवार प्रथम है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की ताकत शून्य हो गई, हम इसकी जासूसी करके क्या करेंगे। राहुल गांधी खुद भी राजनीतिक रूप से शून्य हैं। उन्होंने कहा कि आलू से सोना बनाने वाले व्यक्ति का फोन टेप करवाकर हम क्या करेंगे। कांग्रेस खुद ही जासूसों से भरी हुई पार्टी है। कांग्रेस का इतिहास रहा है कि अपने लोगों की जासूसी करवाए। दिल्ली में रहने वाले इनके मुख्य नेता हमेशा जासूसों से घिरे रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इसकी वजह से कांग्रेस खुद भी कमजोर होती रही है और देश को भी कमजोर करती रही है। एमपी ने सीएम ने कहा कि राहुल और प्रियंका जी-23 को निपटाने में लगे हुए हैं। ये कांग्रेस का इतिहास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब कोई दल नहीं बचा है, यह दलदल हो गया है। उन्होंने पूछा कि एमपी में कमलनाथ को निपटाने का काम कौन किया है। दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ को निपटाने का काम किया है। एक-एक पल की रिपोर्ट रखते थे। दिग्विजय सिंह पीछे से खुद ही सरकार चलाते थे। सीएम शिवराज ने जासूसी मामले में कांग्रेस के कुछ और उदाहरण पेश किए हैं। शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी रात में गुपचुप तरीके से चीन के एंबेसी में जाते हैं। यूपीए की सरकार में कई नेताओं ने फोन टेपिंग के आरोप लगाए थे। शिवराज ने कहा कि मनमोहन सिंह कहा था कि फोन टेपिंग सरकार ने नहीं, एक निजी एजेंसी ने किया था। सीएम ने कहा कि केंद्र की सरकार पर लगे सारे आरोप बेबुनियाद है। वहीं, कमलनाथ ने कहा कि जासूसी की सूची हमारे पास है, जल्द ही मीडिया के सामने लाएंगे। इस पर शिवराज ने कहा कि वे ये सारी चीजें लाते कहां से हैं। अगर उनके पास है तो जारी क्यों नहीं करते हैं।
from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3kB6M04
via IFTTT