सागर में पूर्व पार्षद के बेटे बादशाह की सरेआम गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव
सागर शुक्रवारी क्षेत्र के पूर्व पार्षद नईम खान के बेटे इमरान खान उर्फ बादशाह (Badshah Murder In Sagar) की गुरुवार सुबह सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद से इलाके में तनाव के हालात हैं। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक का परिवार क्षेत्र में खासा रसूख रखता है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं, गोली कांड में कितने लोगों की संलिप्तता है, यह भी स्पष्ट नहीं है। एडीशनल एसपी विक्रम सिंह ने घटना की वजह के पीछे समुदाय विशेष की आपसी रंजिश की आशंका जताई है। सरेराह हुए इस गोली कांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतक को पेट और पैर के बीच में गोली मारी गई है, जिसके बाद जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। मामले को राजनैतिक रसूख और कारोबारी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पीली कोठी विवाद को लेकर मृतक की हत्या हुई है। घटना को गोपालगंज थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक पैदल आ रहे थे, इसी दौरान अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3j6aufF
via IFTTT