इतना-इतना बड़ा कागज का बंडल फेंका है... संसद में फिर वही सीन, अधीर रंजन और प्रह्लाद जोशी में चला 'शब्द युद्ध'
संसद का मॉनसून सत्र हंगामाखेज साबित हो रहा है। लोकसभा में गुरुवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष में वाकयुद्ध छिड़ गया। सदन शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों से सदन का कामकाज चलने देने की अपील की, लेकिन इसका असर अगले 5 मिनट भी न दिखा। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के बीच शब्द युद्ध छिड़ गया और फिर हंगामा होने पर सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई।Monsoon Session Of Parliament 2021: लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी (Pralhad Joshi) के बीच तीखी बहस देखने को मिली। इससे पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सांसदों को ठीक व्यवहार करने की नसीहत दे चुके थे।

संसद का मॉनसून सत्र हंगामाखेज साबित हो रहा है। लोकसभा में गुरुवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष में वाकयुद्ध छिड़ गया। सदन शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों से सदन का कामकाज चलने देने की अपील की, लेकिन इसका असर अगले 5 मिनट भी न दिखा। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के बीच शब्द युद्ध छिड़ गया और फिर हंगामा होने पर सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई।
अधीर बोलने उठे तो जोशी ने भी खोल दिया मोर्चा

लोकसभा अध्यक्ष की सांसदों को इस नसीहत के बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन बोलने के लिए उठे। उन्होंने कहा कि सरकार की जिद की वजह से हम सदन में अपनी बात नहीं रख पा रहे हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि वह एक छोटी सी कानूनी बात कहना चाहते हैं। तभी इस पर हंगामा शुरू हो गया। सत्ता पक्ष की तरफ से प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को विपक्षी सांसदों के कागज फेंकने की घटनाओं का जिक्र कर उन्हें घेरना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच शब्द युद्ध छिड़ गया।
'पेपर का बंडल फेंकते हैं.. सही है?'

जोशी ने चौधरी को टोकते हुए कहा, 'कल की घटना के बारे में वह क्या कहना चाहते हैं। इतना-इतना बड़ा बंडल... पेपर का बड़ा बंडल चेयर के ऊपर फेंकते हैं। इधर हमारे ऊपर फेंका है। मीडिया के ऊपर फेंका। क्या यह सही है या गलत है? यह तरीका है क्या। माफी भी नहीं मांगने चाहते हैं क्या? आपने इतने साल तक राज किया है।' इसके बाद दोनों तरफ से फिर से हो-हल्ला शुरू हो गया। लोकसभा अध्यक्ष ने इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।
from https://ift.tt/3BQsSSp https://ift.tt/2EvLuLS