Top Story

करीना कपूर की किताब के टाइटल पर विवाद, ईसाई समाज ने जबलपुर में पुलिस से की शिकायत

जबलपुर बॉलिवुड अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor Book News) की किताब 'प्रेग्नेंसी बाइबिल' को लेकर विवाद शुरू हो गया है। टाइटल नेम पर ईसाई समाज के लोगों को आपत्ति है। जबलपुर में ईसाई समाज () के लोगों ने इसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। समाज के लोगों ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि टाइटल के जरिए ईसाई धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। ईसाई समाज के लोगों ने जबलपुर के ओमती थाने में इसे लेकर लिखित शिकायत की है। समाज के लोगों ने किताब का टाइटल बदलने की मांग की है। साथ ही कहा है कि करीना कपूर ने टाइटल में बाइबिल का प्रयोग कर हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। इसे जल्द से जल्द हटाया जाए। वहीं, पुलिस ने ईसाई समाज से शिकायती आवेदन ले लिया है। पुलिस ने आवेदन की जांच शुरू कर दी है। ओमती थाने के टीआई ने कहा है कि हमें धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली एक शिकायत मिली है। इसे लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है। उनके निर्देश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, बीते दिनों ही करीना कपूर ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने प्रेग्नेंट होने पर किताब लिखी है। किताब का नाम प्रेग्नेंसी बाइबिल दिया है। इसे लेकर विवाद शुरू है। इसके अलावा देश के दूसरे राज्यों में भी करीना के खिलाफ पुलिस शिकायत हुई है।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3wQsMqq
via IFTTT