Top Story

Vidisha Hadsa Update: विदिशा हादसे पर राष्ट्रपति ने जताया दुख, कुएं में गिरने से हुई 11 लोगों की मौत

विदिशा एमपी में विदिशा जिले के गंजबसौदा में कुएं में गिरने से 11 लोगों की मौत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जताया है। राष्ट्रपति ने टट्वीट कर कहा है कि हादसे में कई लोगों की मृत्यु का समाचार ह्रृदय विदारक है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना भी जताई है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दुर्घटना पर दुख जता चुके हैं और मृतकों के परिवारों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। गुरुवार शाम को विदिशा जिले के गंजबसौदा में एक कुएं की मुंडेर ढहने से 25 से ज्यादा लोग उसमें गिर गए थे। 24 घंटे तक चले बचाव कार्य के बाद 20 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि 11 लोगों की जान चली गई। गुरुवार को हादसे के तत्काल बाद लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत कार्य शुरू किया गया था। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम बचाव कार्य में लगी थी। घटना के कुछ घंटे बाद विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। हादसे की शुरुआत कुएं में एक बच्चे के गिरने से हुई थी। बच्चे को बचाने के लिए 50-60 लोगों की भीड़ कुएं के पास जमा हो गई। कुएं की मेड़ पहले से क्षतिग्रस्त थी और इतने लोगों का भार सह नहीं पाई। मेड़ ढहने के साथ ही 25 स ज्यादा लोग उसमें गिर गए थे। दूसरी ओर, हादसे को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ने पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि शिकायत मिलने पर पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो जाता तो हादसा टल सकता था। उन्होंने राज्य सरकार से मृतकों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 15 लाख रुपया मुआवजा देने की मांग की है।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3krSVJn
via IFTTT