Top Story

एमपी के मंत्री ने 15 अगस्त, 1947 को नेहरू के भाषण को बताया महंगाई का कारण, जानिए पहले प्रधानमंत्री ने इसमें क्या कहा था

भोपाल मध्य प्रदेश के ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को बढ़ती महंगाई का कारण बताया है। सारंग ने शनिवार को भोपाल में कहा कि 15 अगस्त, 1947 को नेहरू के भाषण की गलतियों का नतीजा देश में महंगाई है। हालांकि, उनके इस बयान पर विवाद शुरू हो गया है। पहली बात तो जवाहरलाल नेहरू ने यह भाषण 15 नहीं, 16 अगस्त को दिया था। 16 अगस्त का यह भाषण जवाहरलाल नेहरू के उस भाषण से अलग है जो उन्होंने 14-15 अगस्त की दरमियानी रात को 12 बजे दिया था। इस भाषण में उन्होंने कहा था कि हम आज इस ऐतिहासिक मौके पर वह हासिल करने के लिए जमा हुए हैं जो सब दिन से हमारा था। यह झंडा किसी खास व्यक्ति या केवल कांग्रेस की जीत का प्रतीक नहीं है। यह झंडा केवल भारत की आजादी और लोकतंत्र का प्रतीक नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया के स्वतंत्रता का प्रतीक है। यह मौका भारत के साथ एशिया और पूरी दुनिया के खुश होने का है। आज बढ़ती महंगाई से लोग पूरे देश में परेशान हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा हो चुकी हैं। कई जगहों पर इसके लिए विरोध-प्रदर्शन भी हुए हैं। इन सबके बीच सारंग के इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने इनके इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। एमपी कांग्रेस के प्रवक्ता के के मिश्रा ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सर्कस के योग्य मंत्री विश्वास सारंग 1947 में नेहरू के भाषण को देश की महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। तब सारंग का जन्म भी नहीं हुआ था। कांग्रेस के एक अन्य प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी का मंत्रालय अजीबोगरीब लोगों से भरा है। उन्होंने सवाल किया कि यदि नेहरू ही जिम्मेदार थे, तो फिर बीजेपी ने अपने चुनाव प्रचार में महंगाई से राहत देने का वादा जनता से क्यों किया?


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3fcoymX
via IFTTT