इंदौर में 15 अगस्त की जोर-शोर से तैयारियां, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इंदौर पूरे देश की तरह इंदौर में भी रविवार को की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने जगह-जगह सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। रविवार को होने वाले आयोजन से एक दिन पहले इंदौर पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। डॉग स्क्वाड की मदद से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व इंदौर के ह्रदय स्थल कहे जाने वाले राजवाड़ा में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर के अन्य प्रमुख इलाकों में भी पुलिस चेकिंग कर रही है। इंदौर पुलिस के जवानों को सादी वर्दी में भी तैनात किया गया है। पर कोई अप्रिय घटना ना हो सके, इसको लेकर खास तैयारियां की गई हैं। इंदौर के आईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि 15 अगस्त सुरक्षा के हिसाब से बड़ा ही संवेदनशील दिन होता है। अलर्ट को ध्यान में रखते हुए कुछ जगहों को चिन्हित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि 15 अगस्त को शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य आयोजन राजधानी भोपाल में होगा जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान झंडा फहराएंगे। इंदौर में प्रदेश के ग-ह मंत्री और प्रदेश के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा।
from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3soZNcE
via IFTTT