Top Story

Bhopal News: ओडिशा के सांसद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस, बहू ने महिला थाने में दर्ज कराया मामला

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दहेज प्रताड़ना हाई प्रोफाइल () मामला सामने आया है। ओडिशा के सांसद भर्तृहरि महताब () के खिलाफ उनकी बहू की शिकायत पर भोपाल की महिला थाना में दहेज प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। भर्तृहरि महताब () ओडिशा की कटक सीट से बीजू जनता दल के सांसद हैं। उनकी बहू भोपाल में रहती है। मामले () में सांसद के बेटे और पत्नी को भी आरोपी बनाया गया है। सांसद की बहू ने शिकायत में कहा है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके पति, सास और ससुर उसे प्रताड़ित करने लगे। परेशान होकर वह अपने पिता के घर भोपाल चली आई। मामला कोर्ट तक पहुंचा। कोर्ट के आदेश देने के बावजूद ससुराल पक्ष के लोग उसे साथ रखने को तैयार हुए। वह जब ससुर के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची तो उसे दरवाजे से ही भगा दिया गया। बहू का कहना है कि वर्ष 2016 में उसकी शादी भर्तृहरि महताब के बेटे लोकरंजन से हुई थी। शादी में उसके पिता ने ढाई करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए, लेकिन पति का परिवार इससे संतुष्ट नहीं था। वे शादी के कुछ महीने बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। वह पिता के घर भोपाल आ गई और कोर्ट में मामला दर्ज कराया। कोर्ट ने लोकरंजन को पत्नी को साथ रखने के निर्देश दिए, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। 2018 में वह भर्तृहरि महताब के नई दिल्ली स्थित एबी-94 शाहजहां रोड के आवास पर गई। उसे वहां से भगा दिया गया। घर के दरवाजे तक नहीं खोले गए। बहू लौट कर भोपाल आ गई। उसने इसके बाद भी उम्मीद नहीं छोड़ी और काफी दिनों तक इंतजार किया। जब ससुराल पक्ष की ओर से उसे कोई संकेत नहीं मिला, तब उसने महिला थाना में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पति लोकरंजन के साथ सास और ससुर भर्तृहरि महताब के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/2UzRaQ0
via IFTTT