लड़की ने शादी से किया इनकार, लड़के ने मोहल्ले में लगवा दिया पोस्टर, लिखा- 'यह मेरी पत्नी'
ग्वालियर शहर के बहोड़ापुर स्थित दुर्गा विहार कॉलोनी में लड़की ने प्रेमी से शादी से इनकार (Girl Refused To Marriage With Friend) कर दिया। इसके बाद प्रेमी ने जो कदम उठाया है, उसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। लड़के ने लड़की को अपनी पत्नी बताकर पूरे मोहल्ले में पोस्टर लगवा दिए। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल है। इसके बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया है। पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस में शिकायत की है। जानकारी के अनुसार लड़का और लड़की एक ही कोचिंग में पढ़ते हैं। यहीं दोनों की पहचान हुई थी, जब लड़की को पोस्टर के बारे में पता चला तो उसने युवक को फोन किया और पोस्टर सोशल मीडिया से हटाने के लिए कहा। वहीं, लड़के ने पोस्टर हटाने के बदले उससे पैसों की मांग की है। परेशना होकर लड़की अपने परिवार के साथ ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पहुंची है और एफआईआर दर्ज कराई है। दुर्गा विहार कॉलोनी में रहने वाली 23 वर्षीय लड़की अभी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। उसने एक कोचिंग भी ज्वाइन कर रखी है। इसी कोचिंग में उसकी मुलाकात अजय करण से हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी और दोनों की दोस्ती हो गई। वहीं, लड़का उससे एकतरफा प्यार करने लगा। दोस्ती होने के कुछ दिन बाद लड़के ने लड़की को शादी करने के लिए कहा, जिस पर उसने मना कर दिया और छात्रा ने उससे दूरी बना ली। यह अजय करण को सहन नहीं हुआ और उसने लड़की को बदनाम करना शुरू कर दिया। साथ ही लड़की को अश्लील मैसेज भेजने लगा। वहीं, लड़की को बदनाम करने के इरादे से लड़के ने मोहल्ले में फोटो लगा दिया। उसमें लड़की को अपनी पत्नी बता दिया है। इस पोस्टर को उसने सोशल मीडिया पर भी डाल दिया है।बहोड़ापुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3fYzxka
via IFTTT