Top Story

भस्मारती से पहले कैलाश विजयवर्गीय अपने विधायक बेटे के साथ पहुंचे मंदिर, पुजारियों ने दर्शन से रोका तो हंगामा

उज्जैन नागपंचमी के दिन उज्जैन में महाकाल (Mahakal Mandir Ujjain) के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। वहीं, भस्मारती के बाद ही महाकाल श्रद्धालुओं को दर्शन देते हैं। बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला भस्मारती से पहले ही महाकाल के दर्शन के लिए पहुंच गए। इस दौरान पुजारियों ने उन्हें दर्शन करने से रोक दिया था। इसी को लेकर हंगामा हो गया है। जानकारी के अनुसार मंदिर में आधे घंटे देर से भस्मारती शुरू हुई है। कोरोना की वजह से भस्मारती के दौरान में श्रद्धालुओं की एंट्री पर बैन है। ऐसे में कैलाश विजयवर्गीय और उनके विधायक बेटे पहले ही दर्शन के लिए पहुंच गए थे। हंगामे के बाद वहां से विधायक रमेश मेंदोला मुंह ढककर निकलते दिखाई दिए हैं। हालांकि हंगामे को लेकर उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, महाकाल मंदिर प्रबंधन ने भी इस पर कुछ नहीं कहा है। गौरतलब है कि बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अभी एमपी में ही कैंप किए हुए हैं। दो दिन पहले वह भोपाल में थे। उन्होंने भुट्टा पार्टी की थी। इसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने संग-संग गाना गाया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें दोनों गा रहे थे कि ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे। वहीं, नाग पंचमी के मौके पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट रात 12 बजे खोल दिए गए और भगवान नागचंद्रेश्वर की पूजा की गई। कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध है।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3xK3lHc
via IFTTT