शादी के आठ साल बाद महिला की जिंदगी में किसी और की एंट्री, पति ने दोनों को मिला दिया
इंदौर शादी के आठ साल बाद पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी () से मिला दिया है। इसके साथ ही खुद को अलग करने का फैसला किया है। यह मामला एमपी के इंदौर शहर (Indore News Update) का है, जिसकी खूब चर्चा है। शादी के बाद महिला को किसी और युवक से प्यार हो गया। इसके बाद उसके साथ नदकियां बढ़ने लगी। पति को इस बात की जानकारी मिली तो उसने पत्नी से तलाक लेने का फैसला लिया। पति ने कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई थी। दोनों का तलाक हो गया है। वहीं, फैमिली कोर्ट में न्यायाधीश के सामने पत्नी ने स्वीकार भी किया है कि वह किसी और से प्यार करती है। उसी से शादी भी करना चाहती है। इसके बाद फैमिली कोर्ट में दोनों की अर्जी स्वीकार कर ली गई है। दोनों अब अलग रहेंगे। वहीं, दोनों की एक पांच साल की बच्ची भी है, जो मां के पास रहेगी। वहीं, पिता बिना किसी रोकटोक के अपनी बेटी से मिल सकेंगे। कोर्ट में पत्नी ने यह भी कहा है कि वह पूरी जिंदगी अपने पति के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी। दोनों अपनी अर्जी में यह भी कहा कि अब भविष्य में फिर से साथ रहने की कोई गुंजाइश नहीं है। महिला अपने नए प्रेमी के साथ बहुत खुश है। दरअसल, फैमिली कोर्ट में दोनों ने अलग होने के लिए आवेदन दिया था। कोर्ट ने परिवार को बचाने के लिए पहले दोनों की काउंसलिंग की। साथ काफी समझाने की भी कोशिश की। यही नहीं, महिला के ससुराल वालों ने भी उसे काफी समझाया, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट ने दोनों का आवेदन स्वीकार कर लिया है। महिला का प्रेमी अविवाहित है। वहीं, महिला अपने पति से 18 महीने से अलग रह रही थी। जानकारी के अनुसार महिला अपने प्रेमी के बच्चे की मां भी बनने वाली है। वहीं, प्रेमी महिला की पहली बेटी का भी ख्याल रखेगा।
from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3xId0y0
via IFTTT