देवास से शुरू हुई सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा, लोगों की भीड़ देख अभिभूत हुए महाराज, तलवार निकाल किया अभिवादन
देवास केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सोमवार को देवास से शुरू हुई। उन्होंने शिप्रा नदी में पूजा कर यात्रा की शुरुआत की। यात्रा के दौरान देवास में उनका जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। देवास पहुंचकर सिंधिया ने पहले जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इसके बाद भाजपा कार्यालय पहुंचकर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। इसके बाद वे प्रसिद्ध माताजी टेकरी पहुंचे और तुलजा भवानी और चामुण्डा माताजी की पूजा-अर्चना की। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान लोगों की भारी भीड़ से सिंधिया अभिभूत नजर आए। रास्ते में कई जगह उनका फूल-मालाओं से स्वागत हुआ। एक जगह उन्हें तलवार भेंट की गई तो उन्होंने म्यान से तलवार निकाल कर लहराई और लोगों का अभिवादन किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में स्वागत से अभिभूत सिंधिया ने कहा कि मैं जनता की सेवा के लिए समर्पित हूं। सिंधिया अपनी पुरानी पार्टी को कोसने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा जब भी मेरा नाम आता है तो कांग्रेस को खुजली होती है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, वो उसकी सरकारों ने 70 साल में क्यों नहीं किया। सिंधिया ने बढ़ती महंगाई के लिए भी कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई है, इसमें कोई दो राय नहीं लेकिन इसके लिए कौन जिम्मेदार है...पिछले 70 साल में किसकी सरकार थी। सिंधिया ने कहा कि हर मुद्दे को लेकर कांग्रेस केवल ट्वीट करती है। वह ट्विटर तक सीमित होकर रह गई है। सिंधिया ने कहा कि विपक्ष ने सदन में मंत्रिमण्डल का परिचय नहीं होने दिया, इसलिए वे जनता के बीच आशीर्वाद लेने निकले हैं। उन्होंने नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में एमपी को और भी सौगातें देने का वादा भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हरेक कोने को हवाई क्षेत्र से जोड़ने की उनकी योजना है। इस दौरान प्रदेश के मंत्री तुलसीराम सिलावट, देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के अलावा विधायकगण उनके साथ मौजूद रहे। यहां से जन आशीर्वाद यात्रा शाजापुर के लिए रवाना हो गई।
from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3j14iXT
via IFTTT