सुप्रीम कोर्ट के बाहर युवक और युवती ने की आत्मदाह की कोशिश, दोनों की हालत गंभीर
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के बाहर आज एक महिला और पुरुष ने आत्मदाह करने की कोशिश की। दोनों ही सुप्रीम कोर्ट के गेट के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। बताया जाता है कि इसके बाद दोनों ने गेट नंबर दो के बाहर आग लगा ली। आनन फानन में इन दोनों को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंचे थे। इनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया। लड़की की उम्र 24 साल है और यूपी के बलिया की रहने वाली है वहीं लड़का 27 साल का है और वाराणसी का रहने वाला है। युवती 85 फीसदी से अधिक जल चुकी है और वो इस हालत में नहीं हैं कि बयान दे सके। लड़के का आरोप है कि उसे रेप के झूठे केस में फंसाया गया है। सुप्रीम कोर्ट में आज इस पर सुनवाई भी थी।
from https://ift.tt/3iMsmNM https://ift.tt/2EvLuLS