Top Story

एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक की करतूत, युवती के घर में घुसकर किया ब्लेड से हमला

इंदौर मध्य प्रदेश में इंदौर के आजाद नगर इलाके में एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे ने युवती पर ब्लेड से हमला कर दिया। युवती को बचाने आए भाई पर भी उसने कई वार किए। गंभीर रूप से घायल भाई-बहन को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती के दोनों गाल पर 45 टांके लगे हैं। पुलिस ने सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी वारदात मंगलवार रात की है। आजाद नगर में युवती शादी के तीन साल बाद अपने मायके आजाद नगर आई थी। मंगलवार दोपहर को क्षेत्र का ही अक्का उर्फ अकरम खान ने युवती को किसी और के साथ देख लिया। देर शाम वह उसके घर में घुस गया और युवती पर ब्लेड से हमला कर दिया। आरोपी ने युवती के चेहरे को निशाना बनाकर हमले किए जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। युवती की चीख-पुकार सुनकर भाई बचाने आया तो अकरम ने उस पर भी हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग आए तो अकरम भाग गया। लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाके में हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने देर रात करीब 2 बजे आरोपी को उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी अक्का ने बताया कि कई सालों बाद आसीम को देखा और देखते ही उसे गुस्सा आ गया। वह उसे बेइंतहा मोहब्बत करता था और शादी करना चाहता था, लेकिन किसी और के साथ उसकी शादी होने से वह खफा था।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3AAna5W
via IFTTT