Top Story

टीकाकरण से ओलिंपिक पदक तक... भारतीयो का दिल जीत रही हैं कई घटनाएं : पीएम मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ से पहले देश के नाम हासिल उपलब्धियों का जिक्र करते हुए खुशी का इजहार किया है। उन्होंने कहा टीककारण से लेकर तोक्यो ओलिंपिक में भारत के प्रदर्शन का जिक्र किया और कहा कि कि ये घटनाएं आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जा रहे '' की शुरुआत के साथ ही हर भारतीय का दिल जीत रही हैं। पीएम ने कहा कि रिकॉर्ड टीकाकरण से लेकर माल एवं सेवा कर (GST) संग्रह बढ़ने और तोक्यो ओलंपिक में बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू, महिला एवं पुरूष हॉकी में भारत के शानदार प्रदर्शन का उल्लेख किया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'अगस्त के महीने में प्रवेश और अमृत महोत्सव की शुरुआत के साथ ही हमने कई सारी ऐसी घटनाएं देखीं जो हर भारतीय का दिल जीतने वाली हैं। रिकॉर्ड टीकाकरण हुआ है और जीएसटी संग्रह भी बढ़ा है जो आर्थिक गतिविधियों के मजबूत होने की ओर संकेत करता है।' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, 'पीवी सिंधू ने ना सिर्फ पदक जीता बल्कि हमने ओलंपिक के पुरुष और महिला हॉकी में भारतीय टीम के ऐतिहासिक प्रयास भी देखे।' प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि 'अमृत महोत्सव' के अवसर पर भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए 130 करोड़ भारतीय कड़ी मेहनत जारी रखेंगे।' ध्यान रहे कि रविवार को जीएसटी कलेक्शन जुलाई महीने में 33 प्रतिशत बढ़कर 1.16 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। राजस्व के इन आंकड़ों से पता चलता है कि अर्थव्यवस्था का पुनरुद्धार तेजी से हो रहा है। जुलाई, 2020 में जीएसटी संग्रह 87,422 करोड़ रुपये रहा था। इससे पिछले महीने यानी जून, 2021 में जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये से कम यानी 92,849 करोड़ रुपये रहा था। यह चालू वित्त वर्ष में जीएसटी संग्रह का दूसरा सबसे ऊंचा आंकड़ा है। इससे पहले अप्रैल में जीएसटी संग्रह 1.41 लाख करोड़ रुपये रहा था। वहीं, बीते जुलाई महीने में 13 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया गया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 49 वर्ष बाद ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद सोमवार को महिला टीम ने आस्ट्रेलिया की विश्व में नंबर दो टीम को 1-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।


from https://ift.tt/2WCgtRU https://ift.tt/2EvLuLS