मेडल लेकर आए विवेक सागर को ढेर सारा दुलार, एमपी पुलिस में बने डीएसपी, सरकार ने मां की भी ख्वाहिश की पूरी
भोपाल एमपी सरकार की तरफ से ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर (Hockey Player Vivek Sagar) को सम्मानित किया गया है। भोपाल के मिंटो हॉल में विवेक सागर के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें ढेर सारा दुलार दिया है। विवेक की सफलता पर पूरा प्रदेश गौरवांवित है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि विवेक सागर आज से एमपी पुलिस में डीएसपी हैं। सम्मान समारोह के मौके पर सीएम शिवराज ने कहा कि विवेक सागर ने इटारसी एमपी का गौरव बढ़ाया है। प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता की ओर से विवेक सागर को अभिनंदन है। आज हम सभी गर्व से भरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हर एक भारतवासी का माथा आज गर्व से उन्नत है। भारत की पुरुष हॉकी ने सिर्फ कांस्य पदक नहीं जीता है, यह हॉकी का पुनर्जागरण किया है। सीएम ने कहा कि भारत की दोनों हॉकी टीम ने शानदार खेल खेला है। महिला हॉकी टीम की सभी बेटियों को 31-31 लाख रुपए की राशि से सम्मानित करेंगे। प्रधानमंत्री जी सारे देश की प्रेरणा है, सभी खिलाड़ियों से फोन पर बात करते थे। प्रतिभा के प्रकटीकरण के लिए सिर्फ धन की जरूरत नहीं होती। उन्होंने कहा कि आज हमने तीन पेड़ लगाएं और संकल्प लिया, हॉकी के जागरण के लिये जो प्रयास होंगे, करेंगे। बच्चों को खेलने भी देना उन्होंने कहा कि मैं सभी माता-पिताओं से कहना चाहता हूं कि आप बच्चों को पढ़ने के साथ खेलने भी देना, उनमें टैलेंट है। सीएम ने कहा कि जीतने के बाद विवेक की एक ही हसरत थी। मां जो कच्चे मकान में रहती थी, उसको पक्का मकान बना दें। शिवराज ने कहा कि जहां कमला देवी कहेंगी, वहां राज्य सरकार मकान बनाकर देगी। उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा को भी बधाई दे रहा हूं, जहां कई खिलाड़ी निकले हैं। विवेक सागर एमपी पुलिस में बने डीएसपी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम एमपी में भी खिलाड़ियों की व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहने देंगे। यदि जिद है, जोश है, जुनून है, संकल्प है तो कुछ भी असंभव नहीं है। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश की शूटिंग एकेडमी विश्वस्तरीय बनी है। वहीं, सरकार सहायक प्रशिक्षक शिवेंद्र को 25 लाख की राशि देगी। सीएम ने कहा कि विवेक सागर आज से मध्यप्रदेश पुलिस के डीएसपी भी हैं।
from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/2XckFbm
via IFTTT