सिंगरौली में बड़ा हादसा, सामंता कंपनी की बाउंड्री वॉल गिरी, दबने से दो बच्चों की मौत
सिंगरौली जिले में 24 घंटे से अधिक लगातार हो रही बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है। कई घर बारिश के चलते जमींदोज हो गए हैं। जयंत थाना क्षेत्र मे स्थित एनसीएल मेंटेनेंस का कार्य करने वाली सामंता कंपनी बाउंड्री वॉल कच्चा मकान में गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्य दब गए थे, जिनमें दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, मां पिता और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। घायलों को नेहरू शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर कलेक्टर एसपी विधायक मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। दरअसल, सिंगरौली जिले के जयंत थाना क्षेत्र अंतर्गत एनसीएल सीएचसी मेंटेनेंस का कार्य करने वाली सामंता कंपनी बाउंड्री वॉल कच्चा घर सो रहे परिवार पर गिर गया। मुखिया भोला मुंडा और उनकी पत्नी 3 बच्चे बुरी तरह से दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पड़ोसियों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। तब तक दो बच्चों नीरज मुंडा, उम्र 8 वर्ष एवं सलिका 2 वर्ष की मृत्यु हो चुकी थी। जबकि पति पत्नी और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल थे। वहीं, घटना की सूचना मिलते कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह और स्थानीय विधायक राम लल्लू वैश्य घटनास्थल पहुंचे। अस्पताल में उपचार करा रहे घायलों की स्वास्थ्य की जानकारी ली। पीड़ित परिवार को आरबीसी के तहत दी जाने वाली सहायता राशि के अलावा हर संभव मदद दिए जाने की बात कही है। घटना की जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी को नियुक्त किया गया है। इस हादसे में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उस पर सख्त से सख्त कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3if6xGo
via IFTTT