Top Story

आदिवासियों के नाम पर कांग्रेस ने विधानसभा में किया हंगामा, शिवराज भी खूब बरसे

भोपाल एमपी विधानसभा (MP Assembly News) का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित हो गया है। सदन की शुरुआत होते ही कांग्रेस ने आदिवासियों के नाम पर सदन में जमकर हंगामा किया है। इसके बाद वॉक आउट कर दिया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यह सरकार आदिवासी विरोधी है। आदिवासी दिवस पर कांग्रेस सरकारी छुट्टी की मांग कर रही थी। वहीं, कांग्रेस के आरोपों पर सीएम शिवराज ने खुद ही जवाब दिया है। सदन में आदिवासी दिवस पर छुट्टी की मांग को लेकर कांग्रेस ने आसंदी के सामने आकर हंगामा किया है। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने संसदीय परंपरा का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनजाति नेताओं का भी अपमान किया है। सदन के पहले दिन दिवंगतों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाते हैं। हम जिनको श्रद्धांजलि देने वाले थे, सभी आदिवासी नेता थे। कांग्रेस ने भ्रम फैलाने के लिए घटिया राजनीति की है। ट्राइबल के नाम पर इन लोगों ने घड़ियाली आंसू बहाए हैं। यह कांग्रेस की घटिया सोच है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज ऐच्छिक अवकाश है। कांग्रेस के लोग कैलेंडर देख लें। जनजातीय समाज के लिए भारतीय जनता पार्टी से हितैषी कोई नहीं है। ट्राइबल डिपार्टमेंट का गठन बीजेपी ने ही किया है। अटल बिहारी वाजपेयी के शासन काल में मंत्रालय का गठन हुआ है। एमपी में तमाम बड़े आदिवासी नेताओं की समाधि स्थल पर हमने प्रतिमा का निर्माण करवाया है। दिग्विजय सिंह ने अपने शासनकाल में नियुक्तियां नहीं की है। हमारी सरकार प्राइवेट कॉलेजों में पढ़ने वाले ट्राइबल बच्चों का फीस देती है। हम बच्चों को विदेश में अपने खर्च पर पढ़ने के लिए भेजते हैं। 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आदिवासियों के कल्याण के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस मनाया जाएगा। हम आदिवासियों के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मैं कमलनाथ और कांग्रेस की निंदा करता हूं कि उन लोगों ने आज सदन में दिवंगत नेताओं को अपमानित करने का काम किया है। ये सिर्फ घड़ियाली आंसू बहाते हैं।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3xEeh9C
via IFTTT