Top Story

ग्वालियर में हादसा, झंडा लगाने के दौरान क्रेन गिरी, तीन की मौत

ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बाड़ा स्थित ऐतिहासिक पोस्ट ऑफिस की बिल्डिंग पर झंडा लगाने के दौरान हादसा हुआ है। कर्मचारी क्रेन पर चढ़ कर झंडे की डोरी बदल रहे थे। तभी अचानक जैक उखड़ गया और क्रेन पलट गई। ट्रॉली सहित कर्मचारी नीचे गिर गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो नगर निगम के दमकल विभाग के कर्मचारी हैं और तीसरा पोस्ट ऑफिस का चौकीदार है। जिले के प्रभारी मौके पर पहुंचे हैं। अचानक हुए हादसे के बाद ठगनास्थल पर हंगामा खड़ा हो गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। घायलों को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है। घटना से पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंची है।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3AHVSKN
via IFTTT