Top Story

Indore News: बच्चों के झगड़े में भिड़ गए दो परिवार, भाइयों ने मिलकर पड़ोसी की कर दी हत्या

इंदौर मध्य प्रदेश में इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में मामूली बात पर दो भाइयों ने मिलकर पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या कर दी। बुधवार रात दोनों परिवारों के बच्चों के बीच झगड़े ने इतना तूल पकड़ लिया कि एक की जान चली गई। घटना इन्दौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के न्यू फ्रेंडस कॉलोनी की है। यहां आसिफ अलीम और रिज्जू के परिवार आमने-सामने रहते हैं। दोनों के बच्चे अक्सर एक साथ खेलते थे। बुधवार रात को भी आसिफ और रिज्जु के बच्चे साथ में खेल रहे थे। इसी बीच किसी ने दूसरे पर पत्थर फेंक दिया। इसको लेकर बच्चों में झगड़ा हुआ और यह बड़ों तक पहुंच गया। इके बाद कहासुनी शुरू हुई और विवाद इतना बढ़ा कि रिज्जू ने घर से चाकू लाकर आसिफ के सीने पर वार कर दिया। परिजन गंभीर हालत में आसिफ को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने आसिफ को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद यहां सीएसपी बीपीएस परिहार, टीआई तोमर के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/37ThHL2
via IFTTT