MP News: सिंध नदी पर बना पचावली पुल टूटा, शिवपुरी से अशोकनगर की ओर जाने वाला रास्ता बंद
शिवपुरी मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सिंध नदी पर बना पचावली पुल मंगलवार रात को टूट गया। पुल टूटने से तीन लोग बानी में बह गए। इनमें से दो को सुरक्षित बचा लिया गया जबकि तीसरे की तलाश जारी है। इसके कारण सिवपुरी से अशोकनगर जाने वाला रास्ता भी बंद हो गया है। कोलारस के रन्नौद-ईसागढ़ रोड स्थित पचावली गांव में बना यह पुल 100 साल से अधिक पुराना था। इसके टूटने से रन्नौद-ईसागढ़ से अशोकनगर जाने का रास्ता बंद हो गया है। यहां नए पुल का निर्माण हो रहा है लेकिन वह अब तक पूरा नहीं हुआ है। यह पुल 100 साल से ज्यादा पुराना था। बारिश के मौसम में सिंध नदी में पानी बढ़ने से हर बार यह पानी में डूब जाता था। इस साल भी 10 दिन पहले इस पुल पर 10 फीट से ज्यादा पानी बह रहा था। रात में पुल टूटने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों ओर बैरिकेड लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पुलिस को भी तैनात किया गया है। अचानक पुल टूटने से तीन लोग पानी में बह गए थे। इनमें से दो सुरक्षित बचा लिए गए, लेकिन तीसरा अब तक लापता है। उसकी तलाश की जा रही है।
from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3iV4BTK
via IFTTT