UP में पालतू कुत्ते के काटने पर खूनी संघर्ष, सीने में उतार दी तीन गोलियां
फिरोजाबाद यूपी के फिरोजाबाद जिले में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां शुक्रवार रात कुत्ते के काटने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। उस समय तो मामला निपट गया था लेकिन शनिवार सुबह कुत्ते के मालिक ने रिवाल्वर से दूसरे पक्ष के युवक को तोबड़तोड़ तीन गोलियां मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मचा गया। सूचना पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव तिलियानी का है। शुक्रवार देर शाम गांव के रहने वाले रामकुमेश का भतीजा कृष्णा सड़क से टहने निकला था। तभी गांव के दीपा के पालतू कुत्ते ने कृष्णा को काट लिया। इसी बात को लेकर रामकुमेश और दीपा के घरवाले आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। ग्रामीणों ने उस समय मामला शांत करा दिया था। इसके दोनों पक्ष अपने-अपने घरों को चले गए थे। रिवाल्वर लेकर पहुंचा आरोपीशनिवार सुबह आरोपी दीपा रिवाल्वर लेकर रामकुमेश के घर पहुंच गया और वहां उसने एक के बाद एक करके तीन गोलियां उसके सीने में उतार दीं। तीन गोली लगने से कुमेश की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात हत्या की सूचना पर एसएसपी अशोक कुमार, एसपी ग्रामीण अखिलेश नारायन, सीओ कमलेश कुमार समेत काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। इस वारदात के बाद पीड़ित के घरवालों ने हंगामा कर दिया। फिलहाल एसएसपी पुलिस फोर्स के साथ गांव में मौके हुए हैं और घटना को लेकर पूछताछ कर रहे हैं।
from https://ift.tt/37H9iKv https://ift.tt/2EvLuLS