Top Story

'तितलियां' से मशहूर हुईं सिंगर अफसाना खान की 'बिग बॉस 15' में एंट्री

'

बिग बॉस 15' जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। इस शो में हिस्सा लेने के वाले  कंटेस्टेंट्स के नाम को लेकर चर्चा हो रही है। इन्हीं सब के बीच एक और नाम चर्चा में है, जिसे लेकर लेकर कहा जा रहा है कि ये इस बार के  शो में हिस्सा लेने वाली है। वो नाम है  पंजाबी सिंगर अफसाना खान का। अफसाना खान 'तितलियां' गाने से फेमस है। 

शहनाज गिल के लोकप्रियता को लेकर मेकर्स ने लिया डिसीजन!


अफसाना खान की एंट्री को लेकर बॉलीवुड लाइफ की खबर की मानें तो, अफसाना को बिग बॉस 15 का ऑफर मिला है।  'बिग बॉस 13' की प्रतियोगी रहीं पंजाबी कलाकार शहनाज गिल को दर्शकों से बेहद प्यार मिला था। अब 'बिग बॉस' के निर्माता एक बार फिर इसी जादू को दोहराना चाहते हैं। निर्माता पिछले कुछ सालों से पंजाबी सितारों की लोकप्रियता भुनाने की कोशिश में लगे हैं। शहनाज गिल, हिमांशी खुराना, सारा गुरपाल, मिलिंद गाबा जैसे सितारे 'बिग बॉस' में देखे गए हैं। अब शो में अफसाना खान को लाया जा रहा है। 

अफसाना खान ने खुद सोशल मीडिया पर दी जानकारी

अफसाना खान ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है, जिसके बाद उनके प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने इस बारें में दावा किया है कि वह अपने साज (Saajz) के साथ हिस्सा लेने वाली हैं। बिग बॉस के घर आने के लिए अफसाना खान अपने साथी साज के साथ मुंबई के लिए निकल भी गई हैं। 


from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/3CHVop7
via IFTTT