6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा Poco M4 Pro 5G फोन! FCC लिस्टिंग से मिला इशारा...
Poco M4 Pro 5G फोन भारत में जून महीने में लॉन्च हुए Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन का सक्सेसर हो सकता है। पोको एम3 प्रो मॉडल 5जी सपोर्ट के साथ आया था, जिसके साथ हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है।