Top Story

Ananya Panday NCB Questioning LIVE: अनन्या पांडे से आज फिर पूछताछ, NCB ने 11 बजे बुलाया

शाहरुख खान () के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) से जुड़े क्रूज ड्रग्स केस की आंच अब चंकी पांडे () की ऐक्ट्रेस बेटी अनन्या पांडे (Ananya Panday) तक पहुंच चुकी है। आर्यन के पास से मिले ड्रग्स चैट्स में अनन्या का नाम सामने आया था, जिसके बाद एनसीबी (NCB summons Ananya Panday) ने गुरुवार को ऐक्ट्रेस को समन भेजा था। अनन्या को दोपहर तो बजे पूछताछ के लिए बुलाया था। ऐक्ट्रेस से करीब 4 बजे पूछताछ शुरू हुई। करीब सवा दो घंटे की पूछताछ (NCB questioning) के बाद अनन्‍या को छोड़ दिया गया।अनन्‍या पांडे से महिला अध‍िकारियों की मौजूदगी में एनसीबी के जोनल डायरेक्‍टर समीर वानखेड़े ने पूछताछ अनन्या से आज यानी शुक्रवार को सुबह 11 बजे एनसीबी फिर से पूछताछ करेगी। कानून के हिसाब से सूर्यास्‍त के बाद महिलाओं से पूछताछ नहीं हो सकती, इसीलिए अनन्या को शुक्रवार को भी पूछताछ के लिए बुलााया गया है। वहीं गुरुवार को दोपहर में एनसीबी की दो गाड़ियां अनन्या पांडे के घर पहुंची थीं और उन्हें समन थमाया था। इसके बाद करीब 3:45 बजे अनन्‍या पांडे और उनके पिता चंकी पांडे, मुंबई स्‍थ‍ित NCB दफ्तर, एक्‍सचेंज बिल्‍ड‍िंग पहुंचे थे। अनन्या पांडे से सिर्फ पूछताछ, नहीं हैं आरोपी वहीं ड्रग्स केस की जांच कर रहे एनसीबी अधिकारी वीवी सिंह ने कहा था कि इस मामले में अनन्या से अभी पूछताछ ही की जा रही है और उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है। गुरुवार को हुई करीब सवा दो घंटे की पूछताछ में अनन्या से आर्यन संग दोस्ती, उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट संग दोस्ती से लेकर पार्टियों में ड्रग्स और वॉट्सऐप चैट्स से संबंधित सवाल पूछे गए थे। ड्रग्स चैट्स में था अनन्या पांडे का नाम बता दें कि बुधवार यानी 20 अक्टूबर को आर्यन की जमानत पर सुनवाई से पहले एनसीबी ने बताया था कि पुलिस ने आर्यन से जुड़े ड्रग्स चैट्स को कोर्ट में सब्मिट कर दिया और उनमें ऐसी वॉट्सऐप चैट्स भी मिली हैं जो कि कथित तौर पर आर्यन और एक डेब्‍यू ऐक्‍ट्रेस के बीच की हैं। एनसीबी ने तब अनन्या पांडे के नाम का खुलासा नहीं किया था, लेकिन गुरुवार को ऐक्ट्रेस को समन दिए जाने के बाद नाम साफ हो गया।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3GdheTK
via IFTTT