डिप्रेशन और एंजाइटी से बचाता है मशरूम का नियमित सेवन – नई रिसर्च
प्रमुख शोधकर्ता डॉ जोशुआ मस्कट ( Dr Joshua Muscat) ने बताया कि मशरूम खाने से कई और तरह के स्वास्थ्य फायदे हैं. उन्होंने बताया कि मशरूम में एंटी इंफ्लामेटरी एमिनो एसिड पाया जाता है. इसी कारण मशरूम हेल्थ के लिए फायदेमंद है. शोधकर्ता डॉ ड्जीब्रिल बा (Dr Djibril Ba)ने बताया कि मशरूम में एर्गोथियोनिन (ergothioneine) पाया जाता है. यह ऐसा एंटी-इंफ्लामेटरी तत्व है जिसे मनुष्य नहीं बना सकता है. यानी मनुष्य के शरीर में यह एमिनो एसिड नहीं बनता. यह मशरूम में ही पाया जाता है. एर्गोथियोनिन का उच्च स्तर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मददगार है.
ब्रेन से न्यरॉन के संपर्क को तेज करता है
इससे पहले के अध्ययन में भी पाया गया था कि मशरूम का सेवन सिजोफ्रेनिया के जोखिम को कम करता है. इसके अलावा बायपोलर डिसऑर्डर और डिप्रेशन के जोखिम को भी कम करने में मददगार है. सफेद मशरूम में अतिरिक्त पोटाशियम पाया जाता है, जो एंजाइटी को दूर करता है. हालांकि शोधकर्ताओं ने यह नहीं बताया कि डिप्रेशन से बचने के लिए किस तरह का मशरूम खाना चाहिए. एक अध्ययन में पाया गया था कि मशरूम में सिलोसाइबिन (Psilocybin) नाम का कंपाउड पाया जाता है, जो ब्रेन में न्यूरॉन के संपर्क की सक्रियता को 10 प्रतिशत तक बढ़ा देता है.
कैंसर से लड़ने में भी कारगर
मशरूम में मौजूद सेलेनिमय और एर्गोथियोनिन नामक तत्व इम्युनिटी को बढ़ाते हैं. इसके अलावा मशरूम में विटामिन ए, बी और सी भी भरपूर मात्रा में होता है, जिससे बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है. मशरूम में प्रचूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हानिकारक फ्री रेडिकल्स से शरीर को प्रोटेक्ट करते हैं. फ्री रेडिकल्स कैंसर का सबसे बड़ा कारण बनते हैं.
from Latest News हेल्थ & फिटनेस News18 हिंदी https://ift.tt/3BSPu4y
via IFTTT
