Jasprit Bumrah News: जसप्रीत बुमराह T20 वर्ल्ड कप में बल्लेबाजों के लिए रहेंगे सबसे बड़े खौफ, दानिश कनेरिया की भविष्यवाणी
नई दिल्लीभारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में 24 अक्टूबर को होने वाली महाभिड़ंत से ठीक पहले दानिश कनेरिया ने बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर ने भारतीय तेज गेंदबाज को टी-20 वर्ल्ड कप में बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ा खौफ बताया है। उन्होंने ट्विवटर पर भविष्यवाणी की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- जसप्रीत बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहेंगे, जबकि अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर राशिद इस मामले में दूसरे नंबर पर रहेंगे। रोचक बात यह है कि उन्होंने जो टॉप-5 गेंदबाजों के नाम की भविष्यवाणी की है, उसमें कोई भी पाकिस्तानी शामिल नहीं है। उन्होंने तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को रखा है, जबकि बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को चौथे नंबर पर रखा। इस लिस्ट में 5वें नंबर के लिए उन्होंने इंग्लैंड के आदिल राशिद और रविंद्र जडेजा को जगह दी है। उनका कहना है कि इन दोनों में से कोई एक रह सकता है। उल्लेखनीय है कि दानिश कनेरिया अक्सर क्रिकेट पर बेबाक टिप्पणी करते रहते हैं। उन्होंने हाल ही में यह कहते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को हैरान कर दिया था कि पाकिस्तान से कहीं अधिक भारत में टैलेंट है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3m4u0Mt