Top Story

Today in Bhopal: भोपाल शहर में 04 अक्‍टूबर को क्‍या हैं खास कार्यक्रम, कहां-कहां होगी बिजली कटौती, जानिए यहां



Today in Bhopal:  अनलॉक का दायरा बढ़ने के साथ ही शहर में रचनात्मक और व्यावसायिक गतिविधियां भी शुरू होने लगीं है। भारत भवन की रंगदर्शिनी दीर्घा में भावना चौधरी चंद्रा के चित्रकृतियों की एकल प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे हुआ। समकालीन कलाकारों की कृतियों की प्रदर्शनी श्र्ाृंखला रूपाभ के अंतर्गत आयोजित प्रदर्शनी को तीन अक्टूबर तक दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक देखा जा सकेगा। इसी प्रकार शौर्य स्मारक के मुक्ताकाश मंच पर सैन्य फिल्म का प्रदर्शन शाम पांच बजे से किया जाएगा।


वन्यप्राणी सप्ताह वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में सुबह 6.30 बजे से पक्षी दर्शन और प्रकृति दर्शन शिविर और इसके बाद वीथिका में परिचर्चा और वाइल्ड लाइफ एनिमल थीम पर मेहंदी प्रतियोगिता।


चित्र प्रदर्शनी: पंजाबी साहित्य अकादमी में दाता बंदी छोड़ दिवस पर गुरु हरगोविंद साहिब के जीवन चरित्र पर आधारित का शुभारंभ अपरान्ह 3 बजे होगा।


चंदेरी उत्सव: मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम की ओर से जीटीबी कांप्लेक्स स्थित मृगनयनी एंपोरियम में चंदेरी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 10 अक्टूबर तक उत्सव रोजाना सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक चलेगा।


प्रवचन: कोलार के दानिशकुंज जिनालय में मुनि संस्कार के प्रवचन व धार्मिक आयोजन सुबह आठ बजे होंगे।


अनुष्ठान: करोंद के चंदन नगर जिनालय में मुनिसंघ की सानिध्य में श्री सिद्धचक्र के तहत धार्मिक आयोजन सुबह 8:30 बजे।



प्रदर्शनी: मप्र जनजातीय संग्रहालय की प्रदर्शनी दीर्घा में गोंड समुदाय के युवा चित्रकार कौशल प्रसाद तेकाम के चित्रों की प्रदर्शनी को सुबह 11 बजे से देखा जा सकता है।


माह का प्रादर्श: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में इस माह के प्रादर्श के तहत गुजरात का परंपपरिक चरखा रोटियो का प्रदर्शन किया गया है। दर्शक इसे सुबह 10.30 बजे से शाम पांच बजे देख सकते हैं।


आज भेल नगर, कोहेफिजा थाना क्षेत्र में छह घंंटे बंद रहेगी बिजली

शहर के भेल नगर व कोहेफिजा थाना क्षेत्रों में सोमवार सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक छह घंटे बिजली बंद रहेगी। उक्त समय में इंद्रलोक, ऋषिकल्प, प्रकाश नगर, वसंत कुंज, भ्ाारत आजाद नगर, छत्तीसगढ़ कॉलोनी, वृन्दावन नगर, राज सम्राट फेस-तीन, साजिदा नगर, करबला रोड, मिशा अपार्टमेंट, महापौर निवास, न्यू एमएलए क्वार्टर, दशाहरा मैदान क्षेत्रों की भी बिजली बंद रहेगी।


 वहीं सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक वास्तु विहार, निर्मल नगर, टेगौर नगर फेस-दो, राधा कुंज कॉलोनी, पिपलिया पेंदे खॉ और दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक निर्मल नगर, नागार्जुन, मायाधाम, टेगौर नगर, घ्ारौंदा, पुर्वांचल क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि उक्त समय में बिजली तारों व उपकरणों में का रख-रखाव किया जाएगा।



from Nai Dunia Hindi News - madhya-pradesh : bhopal https://ift.tt/39ZYHeU