Top Story

Today in Indore: इंदौर शहर में आज 10 अक्टूबर को क्या हैं खास कार्यक्रम, जानिए यहां



Today in Indore:  इंदौर शहर में लाकडाउन खत्म होने के बाद अब कोरोना गाइड लाइन के अनुसार कार्यक्रम के आयोजन शुरू हो गए हैं। इस खबर में 10 अक्टूबर को दिनभर शहर में होने वाले धार्मिक-सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक सहित विभिन्न संगठनों के कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं। इससे आप दिनभर की कार्ययोजना बना सकते हैं। मास्क पहनने के साथ शारीरिक दूरी के नियम का पालनकर स्वयं भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

- लायंस सायक्लोथान का आयोजन विजय नगर चौराहा से लेकर पलासिया चौराहा तक सुबह 6 बजे से होगा।

- जयशिव राम भक्त हनुमान मंडल का रामायण पाठ शिव मंदिर गुमाश्तानगर में सुबह 7.45 बजे से होगा।

- उपाध्याय प्रवर प्रवीणऋषि महाराज के प्रवचन महावीरबाग एरोड्रम रोड पर सुबह 9 बजे से होंगे।

- सेवा भारती जिला बद्रीनाथ धाम का स्वास्थ्य शिविर रूप नगर बस्ती गौरी नगर में सुबह 10 बजे से होगा।

- सरयूपारीण ब्राह्मण महिला समिति द्वारा माता के भजनों का कार्यक्रम मां विध्यवासिनी मंदिर निरंजनपुर में दोपहर 2 बजे से होगा।

- काली मंदिर खजराना में नवरात्र पूजन दोपहर 12 से 2 बजे तक और यज्ञ में आहुतिया दोपहर 2 से 4 बजे तक अर्पित की जाएगी।

- मस्त बजरंग परिवार द्वारा पंचकुंडात्मक शतचंडी महायज्ञ मस्त बजरंग मंदिर रामबाग पर दोपहर 2 बजे से होगा।

- प्रध्यापक सृजन मंच द्वारा उपन्यास स्वदेश का लोकार्पण व पुस्तक प्रदर्शनी प्रीतमलाल दुआ सभागृह में शाम 6 बजे से होगी।

- नगर सुरक्षा समिति द्वारा माता का जागरण शीतलामात मंदिर परिसर पीरगली में शाम 7 बजे से होगा।

- कुलदेवी बड़ी माता का पूजन और महाआरती आराधना भवन गुरु मंदिर साईंनाथ कालोनी पर शाम 7.30 बजे से होगा।

- संस्था सहस्त्रगार की प्रस्तुति 9 से पहले का मंचन जाल सभागृह साउथ तुकोगंज में शाम 7.30 बजे से होगा।

from Nai Dunia Hindi News - madhya-pradesh : indore https://ift.tt/3BoIFr0