Top Story

Today in Indore: इंदौर शहर में आज 3 अक्टूबर को क्या हैं खास कार्यक्रम, जानिए यहां




Today in Indore: इंदौर शहर में लाकडाउन खत्म होने के बाद अब कोरोना गाइड लाइन के अनुसार कार्यक्रम के आयोजन शुरू हो गए हैं। इस खबर में 3 अक्टूबर को दिनभर शहर में होने वाले धार्मिक-सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक सहित विभिन्न संगठनों के कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं। इससे आप दिनभर की कार्ययोजना बना सकते हैं। मास्क पहनने के साथ शारीरिक दूरी के नियम का पालनकर स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।


- श्रीरामशरणम् धार्मिक न्यास उषानगर एक्सटेंशन में सत्संग सुबह 7.30 बजे होगा।

- पितरों का तर्पण अनुष्ठान गेंदेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर परदेशीपुरा में सुबह 7.30 बजे होगा।

- श्रद्धा सुमन सेवा समिति का तर्पण अनुष्ठान में स्वजन हंसदास मठ बड़ा गणपति चौराहा पर पुरखों का तर्पण करेंगे।

- भावसार यंग सोशल ग्रुप का तर्पण अनुष्ठान आदर्श इंदिरा नगर स्थित समाज के मांगलिक भवन पर सुबह 8 बजे होगा।- 


गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा तर्पण अनुष्ठान का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ केशरबाग रोड पर सुबह 8.30 बजे किया जाएगा।

- निशुल्क सामूहिक सर्वपितृ तर्पण महायज्ञ शम्भू सत्संग भवन, पंचकुइया में सुबह 8.30 बजे होगा।

- उपाध्याय प्रवर प्रवीणऋषि महाराज के प्रवचन महावीरबाग एरोड्रम रोड पर सुबह 9 बजे से होंगे।


- लायंस क्लब इंदौर अर्पण के तत्वावधान में हदय रोग शिविर महावीर भवन राजवाड़ा पर सुबह 9 बजे होगा।- लायंस क्लब आफ इंदौर मेन का स्वास्थ्य शिविर प्रीतमदास सभागृह, सिंधी कालोनी में सुबह 9 बजे होगा।

- वैष्णव बैरागी समाज द्वारा कोरोना योद्धाओं का सम्मान जालसभागृह साउथ तुकोगंज में सुबह 9.30 बजे होगा।

- सिंधू सहकारी साख संस्था की साधारण सभा नखराली ढाणी राऊ में सुबह 10.30 बजे से होगी।

- वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में चित्रकला प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से होगी।


- अग्रवाल महिला मंडल मल्हारगंज द्वारा भोजन सेवा कान्यकुब्ज नगर स्थित वृद्धाश्रम में सुबह 11 बजे से होगी।

- सात दिनी श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव महूनाका स्थित समाजवाद नगर में दोपहर 2 बजे से से होगी।

- संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कसेरा समाज की बगीची एयरपोर्ट रोड पर दोपहर 2 से आयोजित की जाएगी।

- नारनोली अग्रवाल पंचायती ट्रस्ट का अग्रसेन मेला ट्रस्ट के मल्हारगंज स्थित भगवन पर दोपहर 3 बजे से होगी।

- सात दिवसीय मोक्षदायिनी भागवत कथा गीता भवन स्थित सभागृह में दोपहर 3.30 बजे से होगी।

- श्रीमद् भागवत कथा पं. पवन तिवारी के मुखारबिंद से नंदानगर स्थित गणेश मंदिर में रात 8 बजे से होगी।



 from Nai Dunia Hindi News - madhya-pradesh : indore https://ift.tt/39Zzj8W