Today In Indore: इंदौर शहर में ये खास कार्यक्रम, पढ़कर बनाए अपने दिन का प्लान

Today In Indore शहर में लाकडाउन खत्म होने के बाद अब कोरोना गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रम के आयोजन शुरू हो गए है। इस खबर में 13 अक्टूबर को दिनभर शहर में होने वाले धार्मिक-सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक सहित विभिन्न संगठनों के कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं। इससे आप दिनभर की कार्ययोजना बना सकते हैं। मास्क पहनने के साथ शारीरिक दूरी के नियम का पालनकर स्वयं भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
- जयशिव राम भक्त हनुमान मंडल का रामायण पाठ शिव मंदिर गुमाश्ता नगर में सुबह 7.45 बजे से होगा।
-शहर के पश्चिम क्षेत्र स्थित लक्षमी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में नाम जप परिक्रमा सुबह 7.45 बजे निकलेगी।
- वैष्णवधाम जागृति महिला मंडल द्वारा बिचौला मर्दाना स्थित वैष्णवधाम पर विश्वशांति के लिए यज्ञ सुबह 8.30 बजे से होगा।
- सार्वजनिक महोत्सव समिति द्वारा बाबल साईं मंदिर जयरामपुर कालोनी में कन्या पूजन दोपहर 12 बजे किया जाएगा। रात को 9 बजे महाआरती के बाद गरबा का आयोजन किया जाएगा।
- काली मंदिर खजराना में नवरात्र पूजन दोपहर 12 से 2 बजे तक और यज्ञ में आहुतिया दोपहर 2 से 4 बजे तक अर्पित की जाएगी।
- मस्त बजरंग परिवार द्वारा पंचकुंडात्मक शतचंडी महायज्ञ मस्त बजरंग मंदिर रामबाग पर दोपहर 2 बजे से होगा। महायज्ञ कोरोना प्रोटाकाल का पालन किया जा रहा है।
- ब्रह्माकुमारी संस्थान के क्षेत्रीय मुख्यालय ओमशान्ति भवन न्यू पलासिया में चैतन्य दैवियों की झांकी सजाई गई। इसके दर्शन दर्शन 15 अक्टूबर तक शाम 6.30 बजे से रात 10 बजे तक होंगे।
- आर्ट आफ लिविंग द्वारा दुर्गा होमा का आयोजन साउथ तुकोगंज स्तित नाथ मंदिर प्रांगण में शाम 7 बजे से होगा।
- बंगाली समाज के पांच दिनी दुर्गा पूजा के अंतर्गत सप्तमी पर रात 8 बजे बंगाली क्लब नवलखा पर धुनुची नृत्य होगा।