Top Story

Jyotiraditya Scindia’s Son in Politics: सिंधिया के बेटे ने पहली बार हजारों लोगों के बीच मनाया जन्मदिन, महाआर्यमन के पॉलिटिकल लॉन्चिंग की शुरू हुई तैयारी!

ग्वालियर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री () के बेटे महाआर्यमन सिंधिया (Mahaaryaman,Scindia) की राजनीतिक एंट्री की तैयारी तो नहीं शुरू हो गई। बुधवार से इसको लेकर कयासबाजियां शुरू हो गई हैं। वो इसलिए क्योंकि बुधवार को आर्यमन सिंधिया का 26वां जन्मदिन () था। वह पहली बार सार्वजनिक तौर पर हजारों लोगों के बीच अपना जन्मदिन मनाने पहुंचे। गाजे-बाजे के साथ हुए आयोजन के बाद महाआर्यमन ने लोगों को शुक्रिया भी कहा, लेकिन राजनीति में प्रवेश () को लेकर कुछ नहीं कहा। बुधवार को महाआर्यमन का 26वां जन्मदिन महाआर्यमन ने अपना 26वां जन्मदिन जयविलास पैलेस के परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मनाया। इस दौरान 50 से ज्यादा केक उन्होंने काटे। सिंधिया समर्थकों ने उन्हें लड्डुओं से तौला। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई। महाआर्यमन सिंधिया ने केक काटने में तलवार का भी इस्तेमाल किया। निजी होते हैं जन्मदिन जैसे आयोजन ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे पहली बार सार्वजनिक तौर पर इतने लोगों के बीच अपना जन्मदिन मनाने पहुंचे। ग्वालियर शहर में भी उनके हजारों पोस्टर-बैनर समर्थकों ने लगाए हैं। इनमें महाआर्यमन की बड़ी-बड़ी तस्वीरों के साथ उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी गई हैं। सिंधिया परिवार में बच्चे के जन्म पर बड़े आयोजन की परंपरा है, लेकिन जन्मदिन जैसे आयोजन सार्वजनिक नहीं होते। सवाल टाल गए जूनियर सिंधिया जन्मदिन के मौके पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने लोगों को धन्यवाद दिया। राजनीति में एंट्री के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने इतना ही कहा कि वह लोगों के प्यार से अभिभूत है, जो उन्हें जन्मदिन के अवसर पर लोगों ने दिया है। उनका मकसद केवल अपने लोगों से मिलना है, ताकि उन्हें जान सकें।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/30ITrLw
via IFTTT