प्रियंका चोपड़ा ने Thanksgiving पर पति निक संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, यूं किया इजहार-ए-इश्क

'जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट' (Jonas Brothers family roast) में पति निक जोनस () को रोस्ट करने और तलाक की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा () ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर छाई हैं। प्रियंका ने पति निक जोनस के साथ थैंक्गिविंग डे () पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर उनके लिए एक प्यारा नोट लिखा है। प्रियंका ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम (Priyanka Chopra Instagram) अकाउंट पर शेयर की हैं। इनमें से एक जहां एक तस्वीर में वह निक के साथ रोमांटिक पोज दे रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में एक कोलाज शेयर किया है। इसमें उनकी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ बिताए प्यारे पल संजोए गए हैं। तस्वीरों के साथ प्रियंका ने लिखा है, 'बहुत कुछ है जिसके लिए मैं आभारी हूं। दोस्त, फैमिली...आई लव यू निक जोनस। सभी को हैपी थैंक्सगिविंग।' वहीं निक जोनस ने भी प्रियंका संग रोमांटिक तस्वीर शेयर की और लिखा कि वह उनके बहुत आभारी हैं। सरनेम हटाने पर हुई तलाक की चर्चा बता दें कि प्रियंका ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल से 'जोनस' सरनेम हटा दिया था, जिसके बाद ऐसी चर्चाएं शुरू हो गईं कि वह और निक अलग हो रहे हैं। पर उनकी ऐक्ट्रेस के साथ-साथ निक ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। इसके बाद प्रियंका हाल ही जोनस ब्रदर्स के साथ एक रोस्ट शो में दिखीं, जिसमें उन्होंने पति निक को खूब जमकर रोस्ट किया। क्या प्रेगनेंट हैं प्रियंका? उड़ गए थे निक के होश रोस्ट के दौरान ही प्रियंका ने बच्चों और फैमिली को लेकर ऐसा जोक क्रैक कर दिया था कि निक की सांसें ही थम गईं। प्रियंका ने जोनस ब्रदर्स की ओर इशारा करते हुए कहा था, 'सिर्फ हम ही एक कपल हैं, जिसके बच्चे नहीं हैं। इसलिए मैं यह अनाउंस करने के लिए ऐक्साइटेड हूं कि मैं और निक एक्सपेक्ट कर रहे हैं....'इतना सुनते ही निक की हालत खराब हो गई और तभी प्रियंका ने आगे कहा- आज रात पीने और कल तक सोने के लिए।' पढ़ें: तब निक की जान में जान आई। पर इस पर भी प्रियंका ने निक की खिंचाई की और कहा, 'जब मैंने वो कहा तब आपका चेहरा देखने लायक था।' यह सुनकर निक बोले, 'हां मैं थोड़ा कंसर्न हो गया था।'
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News,एंटरटेनमेंट न्यूज़, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3I4EIvw
via IFTTT