Top Story

लगातार दूसरे दिन पॉजिटिविटी रेट 16% पर स्थिर, पिछले 24 घंटे में 2.71 लाख केस

नई दिल्ली देश में कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच एक राहत की खबर है। कोरोना संक्रमण में पिछले दो दिन में भले ही केस में लगभग 3 हजार की बढ़ोतरी हुई हो लेकिन कोरोना संक्रमण की रफ्तार स्थिर हुई है। लगातार दूसरे दिन पॉजिटिविटी रेट 16% दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2 लाख 71 हजार 202 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 314 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा 1 लाख 38 हजार लोग कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं। वहीं, ओमीक्रोन संक्रमण के 7 हजार 743 मामले आए हैं। एक दिन पहले ओमीक्रोन के कुल 6041 केस आए थे। पिछले दो दिन से पॉजिटिविटी रेट स्थिरइससे पहले शनिवार को कोरोना संक्रमण के 2.68 लाख केस आए थे, जबकि पॉजिटिविटी रेट 16.66% था। इससे पहले शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 2.64 लाख केस आए थे। यह गुरुवार के मुकाबले 6% अधिक केस थे। जबकि शुक्रवार को पॉजिटिविटी रेट 14.78% था। इस तरह से कोरोना संक्रमण की रफ्तार स्थिर हुई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 42 हजार केसमहाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 42,462 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 71,70,483 हो गई। इसके अलावा 23 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की कुल संख्या बढ़ कर 1,41,779 पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। बिहार में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 6325 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 7,81,716 हो गई जबकि चार और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 12,127 हो गई है। जबकि झारखंड में पहली बार ओमीक्रोन वेरिएंट के 14 मामले दर्ज किए गए। दुनिया भर में भारत दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देशदुनिया भर में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 32.57 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं। इसी के साथ अब तक 55.3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है जबकि 9.60 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हुआ है। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं। सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों 65,402,606 और 849,994 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। कोरोना मामलों में भारत दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जहां कोरोना के 36,850,962 मामले हैं जबकि 485,752 मौतें हुई है, इसके बाद ब्राजील में कोरोना के 22,981,851 मामले हैं जबकि 621,233 मौतें हुई हैं।


from https://ift.tt/3GDwNUH https://ift.tt/2EvLuLS