Top Story

नेताजी की जयंती पर आज से ही बीट्रिंग रीट्रीट, गांधी जी की पसंदीदा धुन 'अबाइड विद मी' नहीं, बदला हुआ नजर आएगा राजपथ का नजारा

नई दिल्लीहिंदुस्तान के गौरवशाली इतिहास की दो तारीखें हर हिंदुस्तानी के दिल पर बसती हैं। 15 अगस्त और 26 जनवरी। 15 अगस्त को ब्रितानी हुकूमत के चंगुल से आजाद हुआ और 26 जनवरी ( News) को हमारा संविधान लागू किया गया है। ये दोनों ही महोत्सव धूमधाम के साथ मनाएं जाते हैं और इसकी तैयारियां महीनों पहले से होती हैं। इस बार के गणतंत्र दिवस का () जश्न कुछ अलग होने जा रहा है। कई सारी तैयारियां इस बार बिल्कुल नईं होंगी। आपको राजपथ ऊपर आसमान में सी-130जे सुपर हरक्युलस विमान भी दिखेगा। इसके साथ-साथ गणतंत्र दिवस परेड में 16 पैदल दस्ते, 17 सैन्य बैंड और विभिन्न राज्यों, विभागों और सशस्त्र बलों की 25 झांकियां हिस्सा लेंगी। परेड में सेना का प्रतिनिधित्व एक घुड़सवार दल, 14 मशीनीकृत दल, छह पैदल टुकड़ियों और विमानन विंग के उन्नत हल्के हेलिकॉप्टरों के एक फ्लाईपास्ट द्वारा किया जाएगा। परेड में कौन-कौन होगा शामिलभारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना का एक-एक पैदल दस्ता भी परेड में हिस्सा लेगा। बयान में कहा गया है कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की ओर से, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी, भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और बीएसएफ के पांच पैदल दस्ते परेड में हिस्सा लेंगे। कुल मिलाकर, सशस्त्र बलों, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 16 पैदल दस्ते, 17 सैन्य बैंड, पाइप और ड्रम बैंड इसमें हिस्सा लेंगे। इस वर्ष की परेड में दो परमवीर चक्र और एक अशोक चक्र पुरस्कार विजेता भी भाग लेंगे। नीरज चोपड़ा होंगे आकर्षण का केंद्र26 जनवरी को राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में इस बार हरियाणा की विशेष झांकी भी शामिल होगी। राज्य के 10 ओलंपियन इस झांकी का हिस्सा होंगे। टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा की आदमकद तस्वीर इसका मुख्य आकर्षण होगी। नौसेना की झांकी में 1946 का विद्रोह दिखेगागणतंत्र दिवस परेड में इस वर्ष भारतीय नौसेना की झांकी में 1946 में हुए नौसेना का विद्रोह दिखाया जाएगा जिसने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान दिया था। मार्चिंग दस्ते का नेतृत्व महिला अधिकारी करेंगी। नौसेना के दल में 96 पुरुष, तीन प्लाटून कमांडर और एक दल कमांडर होगा। इसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर आंचल शर्मा करेंगी। बदला-बदला राजपथइस बार राजपथ अपने नए रंग रूप के साथ गणतंत्र दिवस परेड का स्वागत करेगा। एक वर्ष से भी कम समय में लगभग 85.3 हैक्टेयर एरिया में बने सेंट्रल विस्टा के राजपथ का रूप पूरी तरह से बदल गया है। राजपथ के दोनों ओर अब न तो टूटे फूटे बोलार्ड नजर आएंगे और न ही पैदल चलने के रास्तों पर कीचड़ होगा। राजपथ के दोनों ओर समानांतर लाल बजरी की जगह लाल पत्थर का वॉक वे बनाया गया है, जो परेड के बाद यहां आने वाले टूरिस्टों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। खूबसूरत वॉक वे बनाया गयासरकारी सूत्रों के मुताबिक राजपथ पर मुख्य सड़क के दोनों ओर 94 हजार से अधिक वर्ग मीटर में लाल बजरी बिछी हुई थी। अब उसकी जगह एक लाख हजार वर्ग मीटर से अधिक हिससे में शानदार वॉक वे बनाया गया है। इस वॉक वे पर ग्रेनाइट का उपयोग किया गया है। इसी तरह से राजपथ के दोनों ओर पार्कों में कोई वॉक वे नहीं होता था और वहां पैदल चलने की वजह से जगह जगह घास दब जाती थी और वहां पगडंडी बन जाती थी। अब उसकी जगह वॉक वे बनाया गया है। यही नहीं, कैनाल के साथ साथ भी समानांतर वॉक वे बनाया गया है। अब तक राजपथ के दोनों ओर पाइपों के जरिए सिंचाई की जाती थी, लेकिन अब उसकी जगह अंडरग्राउंड माइक्रो इरिगेशन सर्विस शुरू की गई है। यानी जमीन के भीतर बिछे पाइपों में से ही पौधों तक पानी जाएगा। इस तरह से एक ही जगह से पानी सप्लाई करके सभी जगह पौधों को पानी मिल जाएगा। अस्थायी की जगह स्थायी ब्रिज अधिकारियों का कहना है कि राजपथ के दोनों ओर बनी कैनाल पर गणतंत्र दिवस पर 16 अस्थायी ब्रिज बनाए जाते थे, लेकिन अब यहां स्थायी ब्रिज बनाए गए हैं। इसके अलावा राजपथ पर कुछ सब-वे भी बनाए गए हैं, ताकि लोगों को आरपार जाने के लिए सड़क के उपर से जाने की जरूरत ही न हो। यही नहीं, इसी जगह पर जनसुविधाएं भी जुटाई गई हैं। राजपथ के दोनों ओर आलीशान नजर आने वाले बोलार्ड में से काफी टूट चुके थे। अब यहां 987 बोलार्ड लगाए गए हैं, जिनमें जंजीर डाली गई हैं। इसके अलावा 133 लाइट पोल भी राजपथ पर लगाए गए हैं। बीटिंग रिट्रीट समारोह में 'अबाइड विद मी' धुन नहींइस साल बीटिंग रिट्रीट समारोह में 'अबाइड विद मी' धुन नहीं सुनाई देगी। इस धुन को महात्मा गांधी की पसंदीदा धुन कहा जाता है। इसे 1950 से लेकर हर साल 29 जनवरी को समारोह के अंत में बजाया जाता है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से बीटिंग रिट्रीट समारोह में बजाए जाने वाले 26 धुनों की लिस्ट जारी की गई है, लेकिन इसमें 'अबाइड विद मी' को शामिल नहीं किया गया है। इससे पहले साल 2020 में भी इस धुन को हटाने की बात हुई थी, लेकिन विवाद के बाद इसे शामिल कर लिया गया। इस धुन की बजाय ऐ मेरे वतन के लोगों की धुन सुनाई देगी। वीर सैनिक धुन बजाएगारक्षा मंत्रालय की तरफ से बीटिंग रिट्रीट समारोह की जारी लिस्ट के मुताबिक शुरुआत सैनिकों के मास्ड बैंड से होगी, जो वीर सैनिक धुन बजाएगा। पाइप और ड्रम बैंड 6 धुन बजाएगा। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों का बैंड तीन धुन बजाएगा। एयरफोर्स का बैंड चार धुन बजाएगा। नेवी बैंड चार और आर्मी मिलिट्री बैंड तीन धुन बजाएगा। फिर मास्ड बैंड 'कदम कदम बढ़ाए जा', 'ड्रमर्स कॉल', 'ऐ मेरे वतन के लोगो' बजाएगा। समारोह का समापन 'सारे जहां से अच्छा' के साथ होगा। राजपथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के विशेष फ्लाई पास्ट में अधिक ऊंचाई वाले अभियान में सक्षम सैन्य परिवहन विमान सी-130जे सुपर हरक्युलस भी नजर आएगा। किले में तब्दील हुई दिल्लीगणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर किलेबंदी पूरी कर ली गई है। दिल्ली के संवेदनशील जगहों को छावनी तब्दील कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के 50 हजार जवानों के साथ 60 पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनियां दिल्ली की सुरक्षा के लिए लगाई गई हैं। मंडराते खतरे को देखते हुए इस बार पहले से अधिक दिल्ली के लिए तगड़ा सुरक्षा घेरा रहेगा। पिछले कुछ समय से इंटेलिजेंस एजेंसियों की तरफ से गड़बड़ी के इनपुट मिल रहे हैं। वहीं, गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सभी पुलिसकर्मियों की हर तरह की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। केवल अर्जेंट मेडिकल कंडीशन को छोड़कर। पुलिस मुख्यालय की तरफ से एक आदेश जारी किया गया। सभी जिलों के अफसरों को निर्देश दिया गया है कि वे तय करें कि अधिक से अधिक पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस परेड से संबंधित ड्यूटी पर लगाया जाए। हालांकि इस बार कोविड प्रोटोकॉल की वजह से समारोह में ज्यादा मेहमान नहीं बुलाए गए हैं। दर्शक दीर्घा भी लिमिटेड रखी गई है। इस बीच पुलिस की तरफ से अपील की गई है कि अगर किसी को संदिग्ध शख्स या सामान दिखे, फौरन सूचना लोकल पुलिस या 1090 हेल्पलाइन नंबर पर दें। पराक्रम दिवस की शुरुआत ()नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया है कि ग्रेनाइट की बनी उनकी एक भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। यह उनके प्रति देश के आभार का प्रतीक होगा। आज पीएम मोदी नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा () का लोकार्पण करेंगे। बाद में प्रतिमा पूरी हो जाने पर उसे होलोग्राम स्‍टैच्‍यू से रीप्‍लेस कर दिया जाएगा। पीएम मोदी ने इंडिया गेट पर लगने वाली प्रतिमा का मॉडल भी साझा किया है। फिलहाल यह प्रतिमा बनाई जा रही है। जब तक यह नहीं बनती, तब तक यहां पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा लगाई जाएगी।


from https://ift.tt/33GzqH6 https://ift.tt/2EvLuLS